No icon

24hnbc

एससी विरुद्ध एमएलए पेनल्टी शूटआउट या 20-20 टकटकी लगाकर देख रहे हैं लोग

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 14 जनवरी 2023। तखतपुर विधानसभा के ग्राम काठाकोनी में 31 दिसंबर के दिन एससी समाज का गुरु घासीदास को लेकर एक कार्यक्रम था। समाज के गणमान्य सदस्यों और क्षेत्रीय विधायक रश्मि आशीष सिंह के बीच मौखिक कटु संवाद हुआ, अपनी अपनी डफली पर बजा यह राग दूर तक जाना था सो पहुंच रहा है। अविभाजित बिलासपुर की राजनीति में एससी वर्ग की विशेष भूमिका है इसे जानते हुए भी कांग्रेस का संगठन इस बात को हल्के में कैसे ले सकता है चतुराई तो तभी थी जब आलाप शुरू होते हैं उस पर ध्यान दिया होता लगता है तखतपुर विधायक के राजनीतिक विरोधी जानबूझकर इस समस्या को ऊंचे स्वर में होने दे रहे हैं और पूरी तैयारी है कांग्रेस के संगठन को भयभीत करने की अनुसूचित जाति वर्ग ने संसदीय सचिव के व्यवहार को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। उन्होंने संसदीय सचिव के खिलाफ प्रदेश स्तर पर मोर्चा खोल दिया है निंदा प्रस्ताव पास किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस के अध्यक्ष को अपनी बात पहुंचाई है और इशारों में बोल दिया है प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में बस्तर के 12, सरगुजा के 11, रायगढ़ के 8 को छोड़ दे तो बची 60 सीटों पर एससी की नाराजगी भारी पड़ जाएगी बिलासपुर जिले में कांग्रेस की हालत वैसे ही गड़बड़ है। ग्रामीण क्षेत्रों में उसके पास केवल तखतपुर ही है छत्तीसगढ़ की 55 विधानसभा क्षेत्रों में एससी वोटर नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं कहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर में कांग्रेस की सीट बढ़ाने की योजना बना रहे थे यहां तो उल्टे नमाज पढ़ने आने पर रोजा गले पड़ गए हाथ से मस्तूरी भी निकल जाएगा और बिलासपुर में भी संकट खड़ा हो जाएगा। क्या कांग्रेस का संगठन एक विधायक पर इतनी सारी सीटों को दांव पर लगा सकता है। भाजपा इस मुद्दे पर अभी चुप है लेकिन कब तक रहेगी कहा नहीं जा सकता है आखिर उसे भी मुद्दों की तलाश है एससी नाराजगी और भड़के इसमें भाजपा का फायदा ही है। सतनामी समाज के सैकड़ों सदस्यों ने कांग्रेस के आला नेताओं को अपनी चिट्ठी भेजकर नाराजगी बता दी है उन्होंने सीधे शब्दों में संसदीय सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है अन्यथा परिणाम की चेतावनी भी दी है। ऐसे में कांग्रेस की ये विधायक जो दबंग शैली के लिए नाम कमा रही है तबादला उद्योग में कहा जाता है कि सर्वाधिक अनुशंसा इन्हीं के खाते से आती है सो ऐसे दर्जनों कर्मचारी अधिकारी हैं जो एससी वर्ग विरुद्ध संसदीय सचिव के मैच पर टकटकी लगाकर नजर रखे हैं।