24hnbc
राकापा ने किसानों के हित के मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- By 24hnbc --
- Friday, 19 Nov, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर- राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी करने वाली है। धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख महासचिव रामेश्वर केवट ,जिलाध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूर्व में किसानों को धान खरीदी के दौरान हुए परेशानी से अवगत कराया है और आगामी दिनों में उन सब की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि अगर किसानों के लिए उचित व्यवस्था शासन के द्वारा नहीं किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन, चक्का जाम किया जाएगा।
शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे नेहरू चौक पर राष्ट्रवादी कांग्रेश पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव रामेश्वर केवट के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर पहुंचे। गेट के पास अधिकारी उपस्थित होकर पार्टी के पदाधिकारीयो ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और आवेदन पर बताया गया कि पूर्व में भी राज्य शासन के द्वारा धान खरीदी किया गया है जिसमे किसानों को धान खरीदी केंद्र पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें से प्रमुख रूप से यह समस्या देखा गया है कि किसान जब धान बेचने के लिए मंडी पर जाते है तो मंडी पर धान रखने की उचित व्यवस्था नहीं किया जाता है। इसके अलावा बारदाना किसानों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। अगर समय रहते किसानों के इन समस्या, अव्यवस्थाओं को दूर कर उचित व्यवस्था शासन करती है तो किसानों को धान बेचने में आसानी होगी। लेकिन देखा जाए तो पिछले वर्ष धान मंडी पर धान रखने की उचित व्यवस्था नहीं किया गया था एवं बारदाना की समस्या से किसान लगातार जूझ रहे हैं इसलिए आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर साहब को किसानों की समस्या से अवगत कराया है और उनसे आग्रह किया है कि किसानों की समस्या को जल्द से जल्द निदान किया जाए अन्यथा पार्टी धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम और उग्र आंदोलन करने को बाध्य रहेगी जिसके जिम्मेदार शासन-प्रशासन होंगे। आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास, प्रदेश महासचिव रामेश्वर केवट, प्रदेश सचिव रमेश पांडे, अभिषेक निषाद, जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला प्रवक्ता मनीष पारीक, उपाध्यक्ष शिव विश्वकर्मा सचिव हिमेश राज, लोकसभा बिलासपुर अध्यक्ष विशाल गढ़वाल, राजकुमार लोनिया ,लोकसभा उपाध्यक्ष सुनील कौशिक, बेलतरा विधानसभा प्रभारी गुड्डा सूर्यवंशी, कोटा विधानसभा प्रभारी सत्यम पांडे, रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष फागूराम सारथी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज कोटरे( पूर्व शिक्षक), सियाराम वर्मा (पूर्व सैनिक) गौरी शंकर कश्यप (पूर्व शिक्षक) एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


