No icon

24hnbc

कांग्रेस ने मौन रहकर लखीमपुर तो विहिप ने फायर ब्रांड तरीके से लगाया आरोप

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । लखीमपुर यूपी देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे के कार काफिले से कुचलकर शहीद हुए किसानों के मामले में जहां कांग्रेसी नेता बिलासपुर में मौन व्रत रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वही विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने प्रेस क्लब में कवर्धा हिंसा मामले में खुलकर राज्य सरकार के खिलाफ विष उगला उन्होंने राज्य सरकार जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और खुलकर हिंदू मुसलमानों के बीच हिंसा की बात कही उन्होंने कहा कि भगवा झंडे को लेकर दोनों समुदाय समझौते के स्थिति में थे उसी समय सुनियोजित तरीके से दंगा भड़काने वाले नारे लगाए गए और भीड़ तहसीलदार एवं टीआई की मौजूदगी में मारपीट पर उतारू थी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में इन दिनों कवर्धा केसरिया मॉडल को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकार वार्ता आयोजित कर रही है दूसरी ओर कांग्रेस लखीमपुर हिंसा को लेकर मौन प्रदर्शन को लेकर श्रृंखला चला रही है । नवरात्रि के पावन पर्व पर किसी भी राजनैतिक दल को शांति व्यवस्था और आम आदमी के जान माल की चिंता नहीं नजर आती दोनों के राजनीतिक उद्देश्य संकीर्ण है और अपने अपने तरीके से राजनैतिक रोटियां सेकने वाले हैं।
​​​​