No icon

24hnbc

38 विधायकों के नेता बृहस्पत सिंह स्वयं मुख्यमंत्री बनने के लिए हैं बेचैन दिल्ली में डाला डेर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया किनारा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । अपने ही कैबिनेट मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने वाले विधायक अब सरकार गिराने की साजिश के लिए भाजपा - संघ पर आरोप लगा रहे हैं। असल में छत्तीसगढ़ के विधायक बृहस्पत सिंह इन दिनों दिल्ली में राज्य के अन्य 38 विधायकों की अगुवाई कर रहे हैं, जिस दिन छत्तीसगढ़ में हाईकमान ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना तब से आज तक राज्य में दो नंबर की पोजीशन किसी को हासिल नहीं हुई यह पहला मौका है कि एक ऐसा नेता जो कैबिनेट मंत्री भी नहीं है 38 विधायकों का नेतृत्व कर रहा है। छनकर जो खबर आ रही है उससे ऐसा लगता है कि आदिवासी नेतृत्व की आड़ में बृहस्पत सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने का दावा स्वयं ठोक रहे हैं और यही कारण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता उन्हें मिलने का टाइम नहीं दे रहा है जिस दिन से छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की खबरें आना प्रारंभ हुई लगभग सभी बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ के नेताओं से दूरी बना रखी है उसके बावजूद 1-2 नहीं दर्जनों विधायक दिल्ली में डेरा डाले रहते हैं इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य में स्वास्थ्य विभाग के मंत्री टी एस सिंह देव ने यह कह कर नया पैच डाल दिया है कि सभी विधायक हाईकमान के हैं और हाईकमान के निर्देश पर ही चलते हैं राज्य की सरकार को किसी से कोई खतरा नहीं है विधायक बृहस्पत सिंह स्वयं अपने बयान पर कितना कूद कर आते हैं और बाद में मामलों का कटाछेप कर लेते हैं। इसका उदाहरण राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में सब ने देखा है जब उन्होंने रायपुर में 6 विधायकों के साथ पत्रकार वार्ता की पार्टी के वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव पर साजिश रचने का आरोप लगाया और अपनी ही बहुमत वाली सरकार के मुख्यमंत्री को सदन में हंसी का पात्र बनवाया।