24hnbc
छाया विधायक की उछल कूद ओबीसी वोटो में कर रहे सेंधमारी
- By 24hnbc --
- Monday, 06 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । मस्तूरी के छाया विधायक इन दिनों अपनी टिकट के दावे के लिए हाल ही में नियुक्त 1 बोर्ड के उपाध्यक्ष के साथ मिलकर पार्टी संगठन को किनारे रखते हुए ओबीसी वर्ग के बीच संपर्क बढ़ा रहे हैं ओबीसी की राजनीति में ब्लॉक युवा कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष इन दिनों छाया विधायक को मदद करते देखे जा सकते हैं एक तरफ मस्तूरी में जिला ग्रामीण अध्यक्ष के निर्देश के तहत संगठन को मजबूती मिल रही है प्रदेश संगठन के निर्देश के अनुसर कार्यक्रम चलाए जा रहे है और 15 वर्षों मे पहली बार पार्टी का संगठन खड़ा हुआ है संगठन के कार्यक्रमोंं में जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाय है समय-समय पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने मस्तूरी ब्लाक में अपनी उपस्थिति भी दर्जज कराई और उन्हीं के निर्देश के बूत पर यूथ को जोड़ा जा रहा है इस सब से कहींं ना कही छाया विधायक को इस बात का इल्म है कि इस बार की टिकट दावेदारी मेंं वे बहुत पीछे छूट गए हैं पिछली बार उन्हें टिकट सिर्फ इस कारण मिल गया कि वे कांग्रेस का साथ छोड जोगी कांग्रेस में नहींं गए कुछ लोग तो यहांं तक दावा करते हैंं कि पार्टी टिकट मिल जाने के बाद प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के लायक मेहनत ही नहींं की अगर उन्होंने उस समय भी संगठन की मदद ली होती तो कम से कम वे प्रतिस्पर्धा मेंं दिखाई तो देते इस बार अपनी टिकट का दावा अभी से इस तरह से मजबूत कर रहे हैंं कि टिकट मिले या ना मिले पार्टी को वे नुकसान पहुंचाने की स्थिति में आ जाएं ।


