24hnbc
फुलछाप कांग्रेसियों की नई प्रयोगशाला मस्तूरी
- By 24hnbc --
- Sunday, 05 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद फूल छाप कांग्रेसियों ने ऐसा बिगाड़ा की 20 साल का बिलासपुर भाजपा के कब्जे में रहा ऐसा माना जाता है कि बिलासपुर से लगातार भाजपा के जीतने के पीछे भाजपाइयों की मेहनत से ज्यादा फूल छाप कांग्रेसियों की चालें नजर आती है किसी तरह नया चेहरा मिला तो भाजपा का कद्दावर नेता हार गया बिलासपुर से फूल छाप कांग्रेसियों की राजनीति पर विराम लगा तो अब उनमें से कई लोग मस्तूरी की ओर कुच कर गए । मस्तूरी में खनिज है, रेत है, 1-2 नहीं आधा दर्जन से ज्यादा बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं कहने का अर्थ वह सब कुछ है जिसकी चंदा चकारी करके नेताओं को सुख मिलता है इन्हीं सब कारणों से इन दिनों मस्तूरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां तो कम है किंतु फूलछाप कांग्रेसी ही ऐसी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करवा रहे हैं जिससे कांग्रेस संगठन को नुकसान हो और ऐसा होगा तो उसका स्वाभाविक लाभ भाजपा को होगा। हाल ही में जमीन के एक साधारण से विवाद को राजनीतिक हवा दी गई गुट विशेष ने संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों पर गुंडागर्दी, आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देना, जुआ, सट्टा, जमीन का कारोबार जैसे आरोप लगाकर एसपी और आईजी ऑफिस का घेराव कराया । बताया जाता है कि इन सब के पीछे एक राजनीतिक दल के गुट विशेष का हाथ है इस कहानी के साथ एक और तथ्य जुड़ा है और वह है मल्हार क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारी का जीत जाना जो कांग्रेस के ही एक धड़े को रास नहीं आता मल्हार नगर पंचायत में वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी समर्पित एक स्वर्ण नेता का कब्जा था वे इस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर पर भी दबदबा रखते थे किंतु इस बार महमंद के एक नेता को कांग्रेस की चुनावी जिम्मेदारी मिली और उसने भाजपा की सभी चालो को नाकाम करते हुए मल्हार नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा करा दिया बाद में मस्तूरी ब्लॉक संगठन में भी इसी गुट की चली जब से संगठन में नई नियुक्तियां हुई है हाईकमान का आदेश को बुथ पर यूथ को मजबूत किया जा रहा है जिन क्षेत्रों में कांग्रेस को झंडा उठाने वाले नहीं मिलते थे उन स्थानों में आज हर बूथ पर टीम बना दी गई है अब संगठन की सक्रियता को सीधे तरीके से रोका नहीं जा सकता है तब फूलछाप कांग्रेसियों की चालों से इसे चेतावनी मिल रही है आने वाला समय और नए नए तरीके की चाले लेकर आएगा।


