No icon

24hnbc

समस्या छत्तीसगढ़ की निदान दिल्ली में, बीजेपी के विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड ठीक करने जाते हैं दिल्ली, बहाना नागरिको की मांग का...

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित विधायक और राज्यसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य, सांसद दिल्ली में ही छत्तीसगढ़ राज्य की समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं । ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ की छोटी बड़ी सभी समस्याओं का निदान दिल्ली में ही हैं। आज भाजपा के जो विधायक दिल्ली में जाकर मंत्रियों से मिलते हैं वह 3 वर्ष पूर्व क्या दिल्ली में ही जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को हल करते थे यह बात विधायकों से पूछी जानी चाहिए बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा, मस्तूरी विधानसभा के विधायक हाल ही में केंद्र के खेल मंत्री से मिले और एथलेटिक ट्रैक की मांग की कुछ दिन पूर्व भाजपा के नेता उड्डयन मंत्री से मिले थे और हवाई सेवा विस्तार की बात की थी इसी हफ्ते छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक ट्राइबल मंत्री से मिले और जाति में मात्रा त्रुटि को लेकर होने वाली परेशानी बताई 3 साल पूर्ण छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और केंद्र में भाजपा की ही सरकार थी तब भी छत्तीसगढ़ की समस्याएं यही थी किंतु कोई भी विधायक उस वक्त केंद्र सरकार के पास समस्याओं के निदान के लिए नहीं जाता था अब केंद्र के पास ऐसी कौन सी चाबी है जो छत्तीसगढ़ की समस्या उसे चाबी से हल हो जाएगी
इसी तरह कांग्रेसी विधायक मंत्री और मंडल अध्यक्ष तक महापौर के साथ दिल्ली दरबार में बैठ जाते हैं वे अपनी समस्याएं बताते हैं अपनी उपलब्धि इसे ही बेहतर जानते हैं छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को बखूबी समझ रही है कि भाजपा के विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड ठीक करने के लिए दिल्ली जाते हैं। रिपोर्ट कार्ड कैसा बन रहा है इसे लेकर सांसद भी चिंतित है भाजपा हाईकमान एक से अधिक अवसरों पर इस बात को कह चुका है कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धि बताएं और पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार चलें किंतु छत्तीसगढ़ के विधायक बार-बार अपनी जनता को दिखावे के लिए दिल्ली जाकर संतुष्ट करते हैं यदि यही ढर्रा रहा तो आने वाले कल में बी1, पी2, खाता विभाजन , नामांतरण जैसे प्रकरण भी नेता दिल्ली लेकर जाने लगेंगे ।