24hnbc
इस बार आर या पार के मूड में बाबा
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। 25 तारीख को दिल्ली से वापस रायपुर पहुंच कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन किया था उन्हें शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों ने अभी रिंग नहीं छोड़ा है। 12 घंटे से कुछ कम ही समय हुआ और इस बार कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी विधायकों को दिल्ली बुला लिया सूत्रों से प्राप्त संकेत शुक्रवार 3:00 बजे की मीटिंग का इशारा करते हैं टीएस सिंह देव ने दिल्ली नहीं छोड़ी थी, लिहाजा वे अपने खास समर्थकों के साथ इसमें बिलासपुर एमएलए शामिल हैं दिल्ली में डटे ऐसा माना जा रहा है कि इस बार बाबा खाली हाथ लौटना नहीं चाहते! बताया जाता है कि मंत्रिमंडल रीसफरिंग के फार्मूले पर निर्णय हो सकता है वैसे भी छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री की छुट्टी भी नहीं हुई है।


