No icon

24hnbc

टीएस सिंहदेव-बृहस्पत सिंह विवाद पर अमित जोगी बोले- हत्या का आरोप लगाने वालों को साफ़ करना चाहिए कि उनके धागे कौन खींच रहे ....?

24hnbc.com
समाचार -
रायपुर । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित ज़ोगी ने बृहस्पत-टी.एस. सिंहदेव विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हत्या का आरोप लगाने वालों को साफ़ करना चाहिए कि उनके धागे कौन कौन और क्यों खींच रहे हैं।इस विवाद को लेकर एक ट्वीट में अमित ज़ोगी ने कहा कि टी.एस. सिंहदेव ने आज विधानसभा में ऐतिहासिक घोषणा कि वे सदन की कार्यवाही में तब तक भाग नहीं लेंगे जब तक कि सरकार यह स्पष्ट नहीं कर देती कि वह पीड़ित है या साजिशकर्ता,द्वेष पर नैतिकता की जीत है।हत्या का आरोप लगाने वालों को साफ करना चाहिए कि उनके धागे कौन खींच रहे हैं और क्यों?