24hnbc
मोहन मिले राहुल से क्या केवल अपनी 2 साल की उपलब्धि बताने गए थे. ....?
- By 24hnbc --
- Tuesday, 20 Jul, 2021
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर ( 24 HNBC) ।
छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की बहु प्रतिक्षित सूची घोषित हो जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कल दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले ऐसा बताया जाता है कि उन्होंने अपने 2 साल के कार्यकाल के बारे में राहुल गांधी को बताया साथ ही बस्तर क्षेत्र के राजनैतिक सामाजिक हालात की भी जानकारी दी विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि मोहन मरकाम ने अपने एक व्यक्तिगत दर्द को भी राहुल गांधी से शेयर किया है, ऐसा माना जाता है कि निगम मंडल आयोग में नियुक्तियों को लेकर जो अपने समर्थकों की जो सूची दी गई थी प्रदेश नेतृत्व में उन सब पर न्याय नहीं किया । ऐसी ही एक 6 नामों की सूची मोहन मरकाम ने भी दी थी पर उसमें से एक नाम भी ओके नहीं हुआ। कांग्रेस की अंदरून राजनीति पर जानकारी रखने वाले बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व ने तो इतनी ही उपेक्षा प्रदेश प्रभारी की भी की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया हैं। डॉक्टर पुनिया ने विधानसभा चुनाव के पूर्व बिलासपुर में ही गुजराती भवन में सबसे पहले कार्यकर्ताओं को एक मीटिंग में यह कहा था कि 90 विधायकों के अतिरिक्त इतनी ही लाल बत्तियां और हैं यदि मिलजुल कर कार्य करेंगे तो सभी को कुछ ना कुछ मिलेगा ऐसा दावा करने वाले प्रदेश प्रभारी की सूची पर ही यदि नियुक्ति न मिले तो और असंतोष का फैलाव गंभीर हो सकता है माना जाता है कि बिलासपुर से 2 नाम के अतिरिक्त कुछ महिला नेत्रीओं को भी उच्च स्तर पर यह भरोसा दिलाया गया था कि उनके कद काठी और अनुभव के अनुसार पद मिलेगा । मोहन मरकाम जी ने जिस तरह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मल मुलाकात की और छत्तीसगढ़ से प्रकाशित अखबारों में यह खबर जिस तरह से उपेक्षित हुई इसे भी प्रबंधन का कमाल ही माना जा रहा है। अन्यथा जिस अध्यक्ष के आने से पूरे शहर में और पूरे अखबारों में विज्ञापन का ताता लग जाता है वही प्रदेश अध्यक्ष जब दिल्ली में राहुल गांधी से मिलता है तो खबर को स्थान नहीं मिलता।


