24hnbc
टूल किट मसले पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिया गृह धरना
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। दिल्ली टूल कीट मामले में रायपुर सिविल लाइन थाने में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दायर एफआईआर के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपने अपने घर के बाहर धरना दिया। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त करने के लिए एफ आई आर का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र कर रही है और जब साजिश उजागर हो गई तो बौखलाहट में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। ऐसी और भी एफ आई आर कर ली जाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता और सदस्य जेल जाने को तैयार हैं कांग्रेस आदतन सत्ता का दुरुपयोग करती है और उसी परंपरा को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निभाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे मामलों में हमेशा संघर्ष करने तैयार है पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफ आई आर हुई थी और उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी को खारिज किया था साथ ही एजेंसी को फटकार भी लगाई थी उसके बावजूद एजेंसी ने सरकार के दबाव के सामने सिर समर्पण किया भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में अपने कर्तव्य पर ध्यान ना दे कर षड्यंत्रों पे व्यस्त है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेसी षड्यंत्रों की पोल खोलते रहेंगे ।