No icon

24hnbc

मस्तूरी में कोविड प्रायमरी केयर सेंटर का उद्घाटन समारोह बना राजनीतिक विवाद का अखाड़ा

24 HNBC. बिलासपुर/ मस्तूरी

बिलासपुर । 17 मई को मस्तूरी में 34 बिस्तर का प्राइमरी कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हुआ। यह कोविड केयर सेंटर औद्योगिक व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शुरू हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम कलेक्टर की उपस्थिति में हुआ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रारंभ हुए इस सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम राजनीतिक विवाद को जन्म दे गया कार्यक्रम में मस्तूरी ब्लाक के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया था जबकि मस्तूरी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता तक उपस्थित थे।
ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष को ही नहीं बुलाना राजनैतिक रूप से कांग्रेस की गुटबाजी की ओर इंगित करता है सब जानते हैं मस्तूरी विधानसभा ने पहले कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया थे और 2018 के चुनाव में वे हार गए। बाद में इस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस को हाल का मुंह देखना पड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत में भी खूब गुटबाजी रही जब ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति की बारी आई तो बिलासपुर का एक खेमा नहीं चाहता था कि यहां से उनका प्रतिनिधि संगठन का कमान संभाले किंतु लाख प्रयासों के बाद इस गुड की ना चली और जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने अपनी मर्जी से अध्यक्ष बनवा लिया। बताया जाता है कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेसी गुटबाजी के हिसाब से स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गुट के नजदीक है। अब एक उद्घाटन समारोह में जिस तरह से राजनीति हुई है निश्चित ही मस्तूरी में कांग्रेस की राजनीति में उठापटक का दौर शुरू होगा हालांकि इस संदर्भ में ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने बुलाए जाने या ना बुलाए जाने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। वही एस डी एम मस्तूरी ने बताया कि कोई बड़ा कार्यक्रम करने का आदेश भी नहीं था नियम अनुसार मैंने जिला पंचायत अध्यक्ष स्थानीय विधायक एवं जनपद अध्यक्ष को फोन द्वारा सूचना दी थी शेष के लिए तहसीलदार को निर्देशित कर दिया था वैसे भी इस समय कोविड की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए विवाद पर ध्यान देना उचित भी नहीं है। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: