24HNBC
पी एमओ से पी एम तक स्वामी हुए हमलावर
- By 24hnbc --
- Thursday, 08 Apr, 2021
24HNBC अगर ट्विटर को राजनीतिक लड़ाइयों का सबसे बड़ा मैदान मानें तो वहां केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा विपक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी हैं। राहुल गांधी भी ट्विट करते हैं और सवाल उठाते हैं पर उनका अटैक सीमित विषयों पर होता है। उनके मुकाबले स्वामी का हमला अलग अलग और ऐसे विषयों पर होता है, जो भाजपा के कोर एजेंडे में रहा है। वे रोजमर्रा के सामान्य प्रशासनिक कार्यों में सरकार की विफलता का मुद्दा तो उठाते ही हैं साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं।जैसे पिछले दिनो राम सेतु का मामला आया। सुब्रह्मण्यम स्वामी राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर बनवाने का मुकदमा लड़ रहे हैं। उन्होंने ट्विट करके कहा कि इस साल के अंत तक राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर बनाने के अभियान में कुछ कामयाबी मिल सकती है। साथ ही उन्होंने कहा क भारत सरकार इस मसले पर अदालत में चुप है। बाद में किसी यूजर ने कहा कि अंधभक्त राम सेतु का श्रेय भाजपा और मोदी को दे रहे हैं तो सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दो टूक अंदाज में कहा है कि श्रेय छीनने का काम वे ही लोग करते हैं, जो हीन भावना का शिकार होते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी नजर में ‘क्रेडिट स्नैचर’ कौन है।चीन को लेकर वे सरकार पर बहुत हमलावर हैं। ध्यान रहे चीन में स्वामी का बहुत सम्मान है इसके बावजूद वे लिखते रहे हैं कि चीन ने भारत की जमीन कब्जाई है। अब उन्होंने ‘लद्दाख मोड’ नाम से एक जुमला तैयार किया है, जिसका गाहे-बगाहे इस्तेमाल करते रहते हैं। उन्होंने लिखा कि चीन का ऐप टिकटॉप नए नाम के साथ भारत में आ रहा है और सरकार लद्दाख मोड में है यानी कोई ही नहीं, कोई गया ही नहीं। ध्यान रहे प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल जून में कहा था कि भारत की सीमा में न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है। स्वामी तभी से इस बात का मजाक उड़ा रहा हैं।चीन के मामले में वे कितने आक्रामक हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बयान पर भी तीखी टिप्पणी की। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन के पास भारत में साइबर अटैक करने की क्षमता है तो उन्हें निशाना बनाते हुए डॉक्टर स्वामी ने कहा कि क्या भारत के पास चीन में साइबर अटैक करने की क्षमता है? एक ट्विट में उन्होंने कोरोना को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि जब केसेज कम हो रहे तो अंधभक्त किसको श्रेय दे रहे थे और अब केसेज बढ़ रहे हैं तो किसको श्रेय मिलेगा?उन्होंने कई ट्विट, जिसमें उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को निशाना बनाया। जैसे उन्होंने लिखा कि येलो फीवर अब नए नाम के साथ भारत पहुंच गया है और भारत सरकार बिना किसी तैयारी के है। उन्होंने इसी ट्विट में आगे लिखा कि प्रधानमंत्री कार्यालय फेक ट्विटर आईडी के जरिए भाजपा के लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ अभियान चलाने में बिजी है। ध्यान रहे वे पहले भी भाजपा के आईटी सेल को निशाना बना चुके हैं


