No icon

विपक्ष की सामानांतर सरकार पटना में नया हंगामा

24HNBC बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे जैसे ही हालात अब भी बने हुए हैं। बिना विपक्ष के विधानसभा की कार्यवाही जारी है। दूसरी तरफ बाहर विपक्षी विधायकों ने समानान्‍तर सत्र चलाना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने विधानसभा में अपने उपाध्‍यक्ष पद के उम्‍मीदवार भूदेव चौधरी को अध्‍यक्ष चुन लिया है। उन्‍होंने आगे 'मुख्‍यमंत्री' चुनने की भी बात कही हैइस हंगामे के बीच बुधवार को विधानसभा में पारित हो चुके सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2021 को सरकार आज विधान परिषद में पेश करने जा रही है। विपक्ष ने विधान परिषद में कार्य स्‍थगन प्रस्‍ताव पेश करने की घोषणा कर दी है। कल के हंगामे को दोहराए जाने की आशंका के मद्देनज़र विधानमंडल परिसर को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। गौरतलब है कि कल विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। बात इतनी बढ़ी कि विधानसभा में पुलिस बुलाकर विपक्षी विधायकों को जबरन घसीट कर बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद सदन में विधेयक पास हो गया। आज बजट सत्र के अंतिम दिन इस विधेयक को विधान परिषद में पास कराने की तैयारी है। बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2021 को लेकर आज विधानपरिषद में भी हंगामे के आसार हैं। विपक्ष पहले ही इस विधेयक के खिलाफ कार्य स्‍थगन प्रस्‍ताव लाने की घोषणा कर चुका है। कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कार्य स्‍थगन प्रस्‍ताव लाने की घोषणा की है।