24hnbc
जीत कर भी गले में आती है हार की माला
- By 24hnbc --
- Sunday, 18 Oct, 2026
24hnbc.com
बेमेतरा/बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2026।
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2026।
न्यायालयीन क्षेत्र में माना जाता है कि राजस्व मामलों में अंतिम निर्णय नहीं होता और पक्षकार यदि सरकार से लड़ रहा है तो उसे जीतकर भी हार ही मिलेगी। इसे जीत कर हार कहा जा सकता है। दुर्ग संभाग का यह मामला ग्राम नारायणपुर, तहसील नवागढ़ और जिला बेमेतरा का है। संभाग आयुक्त दुर्ग संभाग ने अपीलार्थी अजय कुमार तिवारी के पक्ष में 30. 6. 2023 को आदेश पास किया और आदेशित किया कि तहसीलदार नानघाट प्रश्नाधीन भूमि के संबंध में बंदोबस्त त्रुटि सुधार के आवेदन पर सुनवाई कर साक्ष्य आदि लेकर प्रकरण का गुण दोष पर निराकरण करें। तब से आज तक यह मामला चल रहा है यह साधारण बात नहीं है क्योंकि संबंधित भूमि खसरा नंबर 169, 170/2, 374, 375,376/2 बंदोबस्त के त्रुटि वस पानी के नीचे दर्शित हो गई थी और यह भूमि कई एकड़ में है और नेशनल हाईवे 130 पर स्थित संदेश यूपी ढाबा के ठीक सामने है। जैसे ही आवेदक के पक्ष में त्रुटि सुधार होगा वैसे ही एक बड़ा भूमि मुआवजा घोटाला बाहर आ जाएगा। यही कारण है कि कमिश्नर के नीचे के तमाम राजस्व अधिकारियों ने अजय तिवारी भूमि स्वामी के पक्ष में आदेश नहीं किये।
पर उस समय के आयुक्त महादेव कांवरे एक निष्पक्ष अधिकारी रहे और उन्होंने अपीलार्थी के पक्ष में निष्पक्ष और तर्कसंगत आदेश दिया। हम उनकी निष्पक्षता का हवाला देने के लिए एक अन्य प्रकरण को भी कोड करते हैं बिलासपुर का नजूल आदेश जिसमें बिलासपुर कलेक्टर ने मिशन अस्पताल की लीज निरस्त कर दी थी और आयुक्त महोदय ने किसी के दबाव में आए बगैर मिशन अस्पताल के पक्ष में जैसे ही स्थगन दिया उनका तबादला हो गया था। अपीलार्थी तिवारी को सनातन व्यवस्था ने परंपरागत तरीके से लूट है और यह लूट 1970 से प्रारंभ हुई थी। अगली कड़ी में हम खुलासा करेंगे।

