24hnbc
दर्जनों नामचीन पत्रकारों को किया अंदर, आपातकाल की आलोचना किस मुंह से करती है भाजपा
- By 24hnbc --
- Saturday, 17 Oct, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2026।
आपातकाल में कितने पत्रकारों को अंदर किया नहीं पता पर 11 अक्टूबर के दिन दिल्ली प्रदर्शन के दौरान शाश्वत इंडियन एक्सप्रेस, सिया इंडियन एक्सप्रेस, विजय इंडियन एक्सप्रेस, आशीष सिंह हिंदुस्तान, नितिन कटियार नायाब वर्ल्ड, प्रज्ञा मिश्रा उल्टा चश्मा, वेदांत अग्रवाल, सारा खान, स्वाति चोपड़ा, मोहित मनमानी, श्याम मीरा सिंह, एम राजशेखर 10 अक्टूबर आयुष तिवारी, सोहिल दनयाल, अनुष्का भारद्वाज, अश्विनी कुमार, आस्था सव्यसांची, अनमोल प्रीतम कल 17 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। इनके संस्थाओं का नाम मीडिया जगत में सम्मान के साथ लिया जाता है बिजनेस स्टैंडर्ड, न्यूज़ लॉन्ड्री, नवभारत टाइम्स, इंडिया टुडे, द क्वीन, ऑल्ट न्यूज़, इंडियन एक्सप्रेस हिंदी प्रगतिशील पत्रकार परिषद सरकार द्वारा मीडिया के खिलाफ लगातार किए जा रहे दमन का विरोध दर्ज कराती है। स्पष्ट समझ आता है कि सत्ता विरोधी आंदोलनों को कवर करने के लिए जो पत्रकार जाते हैं सरकार उन्हें इसी तरह हतो उत्साहित और प्रताड़ित करती है।
देश के प्रधानमंत्री एक तरफ भारत को मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी कहते हैं और डेमोक्रेसी का अर्थ सहमति की आवाज को दबाकर सट्टा चाटुकारिता बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि जब दिल्ली के भीतर तिरंगा फहराना कठिन हो गया लोगों को तिरंगा फहराने हिरासत में लिया गया तो लंदन में गांधी जी की प्रतिमा के सामने एन आर आई ने तिरंगा फैलाया और वे सब नारे लगाए जिनके बोलने पर भारत में नागरिकों को विरासत में लिया जा रहा है।

