24hnbc
लॉरेंस गुट को फिर लगा तगड़ा झटका
- By 24hnbc --
- Thursday, 10 Sep, 2026
24hnbc.com
रायपुर, 11 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत का जो चुनाव एसडीएम रायपुर ने कराया था उसे आदेश के आधार पर नितिन लॉरेंस गुट ने धारा 27 प्राप्त की इस धारा 27 की सूची और उस पर किए जा रहे कार्यों पर उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन ने फिर से रोक लगा दी, और चुनाव के बाद विधि मान्य ना होते हुए भी समिति के पदाधिकारी ने जो भी कार्य किया जैसे शिक्षकों का निलंबन, स्कूल के प्राचार्य को बर्खास्त या निलंबित करना सब आदेश विधि शून्य हो गया। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर 19 स्कूल का संचालन होता है और छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के पदाधिकारी लंबे समय से तिकड़मबाजी के सहारे स्कूलों का संचालन करने के लिए हमेशा प्रयास रत रहते हैं। कारण स्कूल में अकूत कमाई है और डायोसिस को मनमर्जी धन प्राप्त हो जाता है।
उपसचिव के इस आदेश के बाद शशि वाघे गुट दोबारा पावर में आ जाएगा क्योंकि एसडीएम द्वारा कराया गया चुनाव को उन्होंने ही चुनौती दी थी। छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारी के खिलाफ राज्य के कई थानों में एफआईआर दर्ज है।

