24hnbc
मस्तूरी गोलीकांड में एक आरोपी की अग्रिम जमानत का मामला हुआ, रोचक
- By 24hnbc --
- Tuesday, 01 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 सितंबर 2026।
मस्तूरी गोली कांड का में आरोपी नागेंद्र राय का मामला पेंचदार हो गया है। इस गोलीकांड में दो को छोड़ सब अभियुक्त पकड़े गए जेल गए और उनमें से कई को नियमित जमानत भी मिल गई पर नागेंद्र राय लगातार फरार रहे
सत्र न्यायालय से उनका अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गया था और फिर चालान प्रस्तुत होने के बाद नागेंद्र राय के अधिवक्ताओं ने 21 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। याचिका की सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल की बेंच में चल रहा हैं। और इस पर जुलाई और अगस्त महीने में तीन बार से ज्यादा सुनवाई हुई। 1 सितंबर को भी सनी थी। 3 अगस्त फिर 11 अगस्त फिर 18 अगस्त और 1 सितंबर, 2 सितंबर को भी इस प्रकरण पर सुनवाई हुई है। वेबसाइट बताती है कि मामले में आंशिक सुनवाई हो चुकी है और अब फाइनल हियरिंग इसी बीच जस्टिस अग्रवाल का नाम राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए प्रस्तावित हो गया है। तब क्या यह अग्रिम जमानत याचिका किसी अन्य जस्टिस के पास ट्रांसफर होगी या इसी कोर्ट से इसका निराकरण होगा।


