No icon

पत्रकारिता के नाम पर वसूली मामला लैलूंगा का

वसूली गैंग से पीड़ित फूलवती की शिकायत

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 अगस्त 2026। 
बिलासपुर शहर के कुछ कथित पत्रकारों को किसी भी तरीके से पैसा मिलना चाहिए भले ही मामला लाइव इन रिलेशन में रहने वाले जोड़े से हो। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को फूलवती यादव ग्राम कोडकेल थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ में शिकायत की है कि सरोज केरकेट्टा महिला पत्रकार, प्रज्ञा श्रीवास उर्फ पद्मिनी श्रीवास, मोनू, संजय मिश्रा के साथ उससे मिलने लैलूंगा आए और उसे भरोसा दिया कि पुलिस में हमारे कहे अनुसार शिकायत करो हम तुम्हें न्याय दिलाएंगे इसके बाद पहले एक नोटरी कराई गई और उसके बाद पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को फूलवती से हस्ताक्षर कराकर उसके लिव इन पार्टनर उजागर सिदार के खिलाफ शिकायत कराई गई। पूरे मामले में फूलमती का कहना है की समस्या का समाधान करने के नाम पर 50000 रुपए,17000 रूपए और 10000 रूपए के भुगतान लिए गए। दो भुगतान ऑनलाइन है। 
फूलवती को जब न्याय नहीं मिला तो उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तब जब जब उसने इन लोगों के उपलब्ध नंबरों पर फोन किया तो उल्टा उसे ही धमकियां मिलने लगी। फूलमती ने थक हार कर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। जो नाम फूलवती ने अपने शिकायती पत्र में लिखे हैं उनमें से संजय मिश्रा पूर्व से ही एनडीपीएस का आरोपी रहा है थाना क्षेत्र कोटा में उसे उसकी कर सहित बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। कई दिन जेल की हवा खाने के बाद संजय मिश्रा जमानत पर छूटा और छत्तीसगढ़ के बाहरी अखबारों के लिए काम करने लगा। केरकेट्टा द्वारा समाचारों के संदर्भ में वसूली की शिकायतें आम है। बताया जाता है कि या पूरा वसूली गैंग बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, मस्तूरी, कोरबा के कोयला क्षेत्र और रायगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में सक्रिय रहता है कई बार तो नौकरियों के संदर्भ में खबरें चलकर उभय पक्षों पर दबाव बनाया जाता है। कथित बलात्कार की शिकायतें कराई जाती है झोलाछाप डॉक्टरों को षड्यंत्र के साथ फसाया जाता है और लंबी वसूली कर ली जाती है। फूलवती की हिम्मत है कि उसने इस वसूली गैंग के खिलाफ लिखित में शिकायत की।