No icon

24hnbc

गांजा तो गांजा देह व्यापार में ओयो का तड़का सिरगिट्टी में मिलती है सबको पनाह

24hnbc.com
बिलासपुर,7 मई 2026।
हमने बनाया है हम ही सवारेंगे की भाजपाई टैगलाइन वाले छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर में, देह व्यापार इतने जोरो पर है कि इस व्यापार में नाबालिग़ यौन कर्मी और नाबालिग दलाल भी सक्रिय हैं। बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी क्षेत्र की एक घटना से यह उजागर हुआ। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में ही इस बात को उजागर किया कि सिरगिट्टी में रोज किलो से गांजे की खपत हो रही है। और दूसरा की बिलासपुर के शहरी और अप नगरी क्षेत्र में देह व्यापार अब छिपी हुई बात नहीं है। सड़क से लेकर ओयो होटल तक जब चाहो तब यह बाजार उपलब्ध है। हद तो यह है कि देह व्यापार में नाबालिग़ तत्व तेजी से सक्रिय हुए। 
वार्ड नंबर 11 में ओयो इन दोनों संदेह के घेरे में है। यहां के निवासी बताते हैं कि इन होटल में घंटे के हिसाब से वैसे ही स्थान प्राप्त होता है जैसा जब भी मेट फिल्म के होटल में हो रहा था । आरोपी नाम सूरज बरैईया मामले में संबंधित थाने ने धाराएं तो सब लगा ली है पर घटनास्थल के बारे में प्रकरण मौन है। इन दिनों ओयो में यात्रियों को बगैर आधार की कॉपी लिए घंटे से आराम की सुविधा बहुत कुछ बयां करती है। सीधी सी बात है बगैर लाइसेंस, बगैर यात्री विवरण, गैर कानूनी लॉज संचालन, के लिए संबंधित थाना और संबंधित निगम जोन से प्रति माह सेटिंग ही मूल मंत्र है।