No icon

24hnbc

डबल इंजन है तो सब संभव है, अरपा को छलनी करके ही लेंगे दम

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 अप्रैल 2026। 
बिलासपुर जिले का एजुकेशन हब क्षेत्र कोनी अब बी तरकीब बसावट में तब्दील हो रहा है। एक सामान्य समझ है बिलासपुर से रतनपुर जाते वक्त बाई और अरपा का किनारा किनारा चलता है। 2001 के आसपास दाएं ओर के कुछ जमीनों के खसरे बाई और शिफ्ट कर लिए गए। इस खेल में बिलासपुर का जमीन माफिया पारंगत है। टीन-टीन नाम का एक रेस्टोरेंट इसी तरह परिवर्तन की पैदाइश था। पर ये छोटे-मोटे खेल थे। नदी किनारे पहले पर्यावरण के नाम पर वृक्षारोपण फिर एक राजनीतिक दल विशेष के पित्र पुरुष के नाम पर विचार मंच का बोर्ड, पर अब तो हद हो गई नदी किनारे राखड़ डंप पश्चात बिजनेस पार्क का बोर्ड आखिर ये कौन सी बाजार ताकते हैं जिनके सामने सब नियम शिथिल नजर आते हैं। 
भू व्यापवर्तन का सामान्य नियम है नाले से 20 मीटर तक डायवर्सन नहीं होगा। पर नदी का दुबान क्षेत्र जाने बगैर पहले उसके पाट पर राखड डंपिंग फिर रोड के लेवल पर आने के बाद, व्यावसायिक प्लाटिंग वह भी यह दावा करते हुए की पूरा प्रोजेक्ट शासन के समस्त नियमों का पालन करता है। एक ओर अरपा को बचाने के लिए बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकारी और पर्यावरण विद् मंथन में बैठक करते हैं। हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई जाती है और दूसरी ओर नदी के पूरे इकोलॉजी को खराब करने के लिए परियोजना अनुमोदित कर दी जाती है। यह काम बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बखूबी होता है। जबकि स्थानीय विधायक विधानसभा में अवैध प्लाटिंग को लेकर बहुत मुखर रहते हैं।