24hnbc
सीईओ कभी तंत्र कभी न्याय तो कभी न्यायाधीश बहुरूपी प्रतिभा गोविंदा से भी निकल गई आगे।
- By 24hnbc --
- Monday, 27 Apr, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 अप्रैल 2026।
असली कोर्ट, असली वकील क्या कमाते होंगे जितनी बड़ी फीस झांसा देकर फर्जी वकील ने बकरी व्यवसायी से कमा ली। मामला जीपीएम जिले का है और कोर्ट माननीय अनुविभागीय डंडा अधिकारी का है। बताया जाता है कि इस कोर्ट में पशु व्यापार बाजार से जुड़ा हुआ एक मामला आया था जिसमें बकरी का व्यवसाय करने वाले व्यापारी का व्यापार प्रतिबंधित हो सकता था। यह जानकारी एक शातिर दिमाग वाले केवल साक्षर युवा को मिली। बताया जाता है कि यह युवा मूल रूप से तंत्र का काम करता है। और गाड़ी से लेकर घर तक को रक्षा सूत्र में बंधने के नाम पर हजारों रुपया ले लेता है। पर यह मामला घर पर नारियल बांधने का नहीं है। महोदय की क्षमता इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपने वॉक जाल में, बकरी व्यवसायी को फंसा लिया पहले कार्यवाही का डर बताया और बाद में मैं हूं ना अधिवक्ता बनते हुए मोटी फीस झटक कर एक से ज्यादा बार अनुविभागीय डंडा अधिकारी के कोर्ट में खड़े भी हो गए। ठग दिमाग ने इस बात का ध्यान रखा कि जब वो कोर्ट में जाता है तब वहां एसडीएम महोदय ना हो, इस तरह उसने बकरी व्यवसायी के केस को कोर्ट में खर्चा पानी देकर दबा दिया। और बकरी व्यवसाय से लंबी रकम झटक ली।
जीपीएम जिले के इस फर्जी अधिवक्ता का कनेक्शन बलौदा बाजार जिले से भी बताया जाता है वहां की एक पीड़ित महिला को सखी सेंटर से न्याय दिला दूंगा मैं परीविक्क्षा जज हूं का कर लंबा खर्चा ले लिया था पीड़ित महिला कई दिन तक अलग-अलग लोगों को यह किस्सा बताती रही पर किसी ने जिले में ध्यान नहीं दिया। कारण उसे समय बलौदा बाजार में हनी ट्रैप का मामला जोरो पर था इसलिए महिला की बात पर कोई भरोसा नहीं कर रहा था।
बताया जाता है कि इन्हीं महोदय ने बिलासपुर के पटरी पार क्षेत्र में नौकरी घोटाला भी किया पर शिकायतकर्ता थाने तक पहुंचकर के कारण पीछे हट गया। उक्त व्यक्ति जनपद जिला पंचायत क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में आरटीआई आवेदन लगाकर प्रथम अपील के पश्चात समझौता की प्रक्रिया में काफी प्रसिद्धि पा चुका है। इन महोदय का कार्य क्षेत्र जीपीएम, बलौदाबाजार, कोरबा में है।


