No icon

24hnbc

हमने बनाया है हम ही खाएंगे, ईडी का छापा

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 अप्रैल 2026। 
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबी रिश्तेदार भूपेंद्र चंद्राकर, और राइस मिलर रोशन चंद्राकर के ठिकानों पर ईडी कि दबीस हुई। पूरा मामला भारत माला प्रोजेक्ट के भूमि अधिग्रहण से जुड़ा बताया जाता है। अधिग्रहण की आड़ में 500 करोड रुपए से ज्यादा की आर्थिक गड़बड़ी हुई है। इस खबर को हेडिंग में खूब मैनेज किया गया । एक दूसरी खबर पश्चिम बंगाल सेकंड फेस के चुनाव मतदान पूर्व की है। अधिकृत आंकड़ा जारी हुआ चुनाव के दौरान 510 करोड़ का काश पकड़ा गया। भारत माला का 500 करोड रुपए का घोटाला और पश्चिम बंगाल में 510 करोड़ का पकड़ा जाना। भारतीय चुनावी राजनीति के काले पक्ष को दिखाता है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने चुनावी फंड में किसी भी तरीके से पैसा ले पर भाजपा शासित राज्यों में खुला भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 5 साल और भारतीय जनता पार्टी का पहला 15 साल और वर्तमान शासन पूरा इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है। 15 साल के शासन में प्रथम 10 वर्ष आर्थिक घोटाले में पहले सबसे बड़ा घोटाला जिओ टेफ्रा वृक्षारोपण का था। स्थानीय भाषा में रतनजोत वृक्ष की गुणवत्ता जालना । कल्पना के दम पर रतनजोत से बायोडीजल ने ऐसी उड़ान भरी कि देश विदेश के वित्तीय संस्थानों से मुख्यमंत्री और पूरे प्रशासन ने करोड़ों का कर्जा लिया यहां तक की रेल मंत्रालय ने भी बगैर सोचे समझे पटरी किनारे रतनजोत का काम कर डाला। दिखावे के तौर पर डॉक्टर साहब की टाटा सफारी कई साल बायोडीजल से चली सच्चाई वही जानते होंगे। हमने बनाया है हम ही सवेरेगे की दूसरी लाइन, जो सही नहीं छपती वह है हम ही खाएंगे।