24hnbc
वेतन के लिए कोई क्यों बदल ले धर्म, शिकायतकर्ता पहुंचे सिविल लाइन थाना
- By 24hnbc --
- Monday, 06 Apr, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 अप्रैल 2026।
12 पुरुष महिलाओं ने मिलकर सिविल लाईन थाना रायपुर में एक लिखित शिकायत की है। इस शिकायत पर कार्यवाही हो जाए तो छत्तीसगढ़ डायोसिस के उन पदाधिकारी पर ही एफआईआर हो जाएगी जिन्होंने धर्म स्वतंत्र विधेयक का समर्थन किया है। मामला सालेम स्कूल का है यहां कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारी लीला निर्मलकर , मनोरमा कुमार, दुर्गा, ज्योति, विनीता, गायत्री ने शिकायत की है कि उन्हें प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वेतन चाहिए नौकरी चलना है तो धर्म बदल लो.... गौर तलब है कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत में हाल ही में एक चुनाव हुआ जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। मामला अभी सुनवाई पर ही है। धारा 27 का प्रमाण पत्र किसी के पास नहीं है फिर भी नितिन लॉरेंस गुट स्कूलों पर अपना नियंत्रण करना चाह रहा है। ऐसे में दबाव पूर्वक धर्मांतरण की शिकायत स्कूल में कुछ तो गड़बड़ है का इशारा करती है।


