24hnbc
आईटी ने बिलासपुर का नाम किया ऊंचा, फील पर लगातार कार्यवाही
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 फरवरी 2026।
कोचिंग कॉलेज से कोयले के सिरमौर बने फील ग्रुप के मालिक प्रवीण झा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर, दफ्तर, फैक्ट्री सब पर आईटी ने धाबा बोला है। इसके पहले भी एक सर्वे कुछ माह पूर्व हुआ था दोबारा टीम का आना बताता है कि कहीं से कुछ लंबी जानकारी हाथ लगी है।
सर्वे में आईटी का अधिकारी कागज मांगता चलता है खुद उठकर किसी फाइल को हाथ नहीं लग सकता पर इस बार सर्वे नहीं है। छत्तीसगढ़ के कोयला जगत में वर्धमान के बाद तीसरी सबसे बड़े व्यक्ति हैं। दूसरे नंबर पर पारस है। एक सत्ताधारी दल के नजदीकी ही फील को नुकसानदायक हो गई। चर्चा में फील ग्रुप के मालिक तब आना शुरू हुए जब उन्होंने बेलतरा से टिकट के लिए नाम को उछलने दिया या यूं कहें की उछलवाया। सामान्य नागरिकों को राम मंदिर अयोध्या के दर्शन योजना लग्जरी बसों से और उनका खूब प्रचार प्रसार मीडिया से बताया जाता है की मीडिया बंधुओं को तो लग्जरी कर प्रोवाइड कराकर दर्शन कराए गए कहते हैं जिनके पास स्वयं के वहां थे उन्हें ईंधन दोनों और का, रुकने की व्यवस्था और पेट पूजा का पूरा इंतजाम भी कराया गया। तीज त्योहार पर शिक्षकों की कतार कॉरपोरेट ऑफिस पर चर्चा का विषय रहती थी। कुल मिलाकर राजनीति, उद्योग, ग्लैमर, पर्यटन सब के छौंक का धुआं और छिटे ऊपर तक उछलें परिणाम अब दिखाई दे रहा है।


