24hnbc
Oyo की तर्ज पर चल रहा था यह दरबार
- By 24hnbc --
- Tuesday, 20 Jan, 2026
24hnbc.com
रतनपुर/बिलासपुर, 21 जनवरी 2026।
कहने को होम स्टे के रूप में दर्ज था रतनपुर धार्मिक नगरी में राम दरबार पर इस होम स्टे के संदर्भ में जो शिकायतें मुख्य नगर पालिका अधिकारी रतनपुर को की गई थी वे बेहद गंभीर है। 14.8.2023 पहले शिकायत वार्ड नंबर 3 में कहा गया है कि देव कुमार थवाईत द्वारा संचालित इस लॉज में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से आपराधिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। जुआ खिलाना, मदिरा सेवन और वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। लॉज में देह व्यापार का धंधा संचालित था यह भी कहा गया की बिल्डिंग में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। फायर सेफ्टी नहीं है, को मास्टर लाइसेंस नहीं है होम स्टे संचालक को नगर पालिका परिषद से लगातार नोटिस दिया जा रहा था पर कार्यवाही इतनी लेट हुई इसे लेकर अचरज लगता है।
होटल (लॉज) को सील कर दिया गया है संचालक परिवार अब 21 जनवरी से अनशन पर बैठने की बात कर रहा है पर रतनपुर का कुछ क्षेत्र अवैध धंधों का गढ़ बन गया है। इस बात पर कोई दोहराई नहीं है। जबसे इस क्षेत्र में कोयले के याड, डंपिंग सेंटर बने तो अन्य अवैध धंधे अपने आप चलने लगे। चोरी का डीजल, देह व्यापार, कबाड़, नशा, सट्टा और जुआ पर इनमें से सबसे खतरनाक दे व्यापार है और इस अवैध धंधे ने मोहल्ले के साधारण परिवारों को संकट में डाल दिया है। जब कभी भी देह व्यापार के खिलाफ शहरी क्षेत्र बिलासपुर में कड़ी कार्यवाही होने लगती है तो धंधा अप नगरी क्षेत्र की तरफ जाता है और रतनपुर पहली पसंद है। डीजल चोरी और देह व्यापार इन दोनों धंधों पर रतनपुर में पुलिस का प्रहार नहीं होता...


