24hnbc
मस्तूरी कांड, फरार आरोपियों ने लगाई अग्रिम जमानत
- By 24hnbc --
- Sunday, 02 Nov, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 नवंबर 2025।
मस्तूरी गोलीकांड के संबंध में बताये जा रहे आरोपी कांग्रेस नेता की ओर से उनके अधिवक्ता ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका पेश की है। दोपहर 2:00 के बाद दाखिल की गई इस याचिका में प्रेस विज्ञप्ति, अखबार में आ रहे नाम के आधार पर संदेह व्यक्त किया गया है कि आवेदक को जबरदस्ती फसाए जाने की आशंका है। अग्रिम जमानत याचिका एडमिट होने के बाद केस डायरी कॉल की जाएगी। संभवत इस अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार 4/11 को बहस हो सकती है।
दूसरी तरफ फरार बताये जा रहे दोनों कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। सूत्र बताते हैं कि 1 नवंबर को दोनों के घरों की तलाशी भी ली गई थी।


