24hnbc
हत्याकांड में अपने पर लगे आरोप पर नागेंद्र राय का तीखा बयान
24hnbc.com
बिलासपुर , 30 अक्टूबर 2025।
मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने मस्तूरी गोलीकांड में घायल और उससे जुड़े नितेश सिंह द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का खुला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत अपनी जगह है वे बताएं कि मैंने कब उन्हें धमकी दी... उन्होंने कहा मैं अपने क्षेत्र के सर्वहारा वर्ग के शोषण के खिलाफ खड़ा हूं और यही कारण है कि मेरे खिलाफ पूंजीपति वर्ग हमेशा षड्यंत्र करता है। एक से अधिक बार इसी तरह आपराधिक मामलों में फसाने का षड्यंत्र किया। कुछ वर्ष पूर्व लाल खदान तिराहे हुए एक हत्या कांड की एफआईआर में भी जबरदस्ती नाम डलवाया गया और बाद में असलियत सामने आई जिस दिन नहर रोड पर फायरिंग हुई है की घटना के बाद मैं समझ बुझ के साथ यहां से चला गया। उन्होंने रमेश सिंह तुकेश सिंह का नाम लेते हुए कहा की 23 मार्च 2001 खुली रोड पर ब्याज के धंधे के कारण जो हत्याकांड हुआ जिसमें दो की हत्या हुई और कई लोग घायल हुए में सजायाफ्ता को बचाने के लिए कोर्ट में शपथ पत्र देकर किसे मरा हुआ बताया जा रहा है, और मरा हुआ व्यक्ति सामाजिक कार्यक्रमों में कैसे दिखाई देता है। नागेंद्र राय ने कहा कि पहले उनके मित्र व्यावसायी मित्र साझेदार का नाम फसाया गया और अब घायल नेता मेरा नाम ले रहा है।
मस्तूरी क्षेत्र का सतनामी समाज मजदूर वर्ग साधारण किसान सब ठाकुरों के षडयंत्रों से परेशान हैं। क्षेत्र में खुले आम हुए का संरक्षण दिया जाता है। युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है, परिवारों की जमीन हड़पी जा रही है और जो कोई शोषीत के पक्ष में खड़ा होता है उसे षडयंत्रों से मामले में फसाया जाता है। पूरे मामले पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है अवैध शराब, जुआ, ब्याज का धंधा क्षेत्र में युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं पर इसे संरक्षण कौन दे रहा है, देता है।।


