24hnbc
सहकारी बैंक की एजीएम 22 को, एजेंडा नहीं पता
- By 24hnbc --
- Tuesday, 19 Aug, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 अगस्त 2025।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर से 18.8 की आम सूचना 19.8 के एक दैनिक अखबार में छपी, सूचना रहती है कि बैंक का 111 वार्षिक साधारण आम सभा एजीएम दिन शुक्रवार को 12:00 बजे बैंक सभा कक्ष में होगी।
अंश धारीयों, प्रतिनिधि सदस्यों को इसकी सूचना 6.8.2025 को प्रेषित की गई। आम सभा का एजेंडा क्या है यह जानकारी आम सूचना में प्रकाशित नहीं हुई। बैंक के नोटिस बोर्ड पर भी एजीएम की सूचना उपलब्ध नहीं है। प्रबंधन कहता है कि सूचना तो अंश धारी और सदस्यों के लिए है सहकारी बैंक का विस्तार 6 जिलों में है। माना जा सकता है कि उनके अंश धारी भी कम से कम 6 जिलों के होंगे। ऐसे में एजीएम बैठक की सूचना एक दैनिक अखबार के अंदर के पेज पर वह भी छोटा आकार में पर्याप्त तो नहीं कहा जा सकता।


