कबाड़ी का दावा उसे प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण
जबड़ापारा रहवासी क्षेत्र में चल रहे कबाड़ धंधे से परेशान मोहल्लावासी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 21 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 नवंबर 2023।
नगर पालिका निगम लाख प्रयास कर ले सफाई मित्र रख ले पर शहर की सफाई में कहीं ना कहीं कबाड़ियों की बड़ी भूमिका है। यह सफाई एक नंबर में भी हो सकती है और यही भूमिका दो नंबरी भी हो सकती है। कबाड़ और कबाड़ी केवल हाईवे पर नहीं है शहर के बीचो-बीच स्थित मोहल्ले में भी हैं ऐसे कबाड़ी चिंगराजपारा, चांटीडीह, कोनी क्षेत्र और जबड़ापारा में भी पाए जाते हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि ऐसे कबाड़ वालों को नगर पालिका निगम से गोमास्ता लाइसेंस कैसे प्राप्त हो जाता है। ऐसा ही एक कबाड़ का प्लांट जबड़ापारा सरकंडा में अंकित विद्या मंदिर स्कूल के सामने स्थित है।
यह कबाडी एक पुराना व्यवसायी है और कबाड़ के धंधे के हर हाथकंधे का पालन करता है। मोहल्ले में ऐसा दबदबा की कबाड़ के धंधे से किसी को परेशानी नहीं है जबकि कबाड़ का माल उठाने और छोड़ने दिन भर गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। बताते हैं कि संचालक को एक राजनीतिक दल के नेता का भी संरक्षण है।
जब हमने इस कबाड़ के प्लांट को देखा और अपना परिचय दिया तब प्लॉट पर उपस्थित व्यक्ति ने हमारी बात अपने किसी वरिष्ठ जन से कराई मोबाइल उन्हीं का था जो सज्जन बात कर रहे थे उन्होंने हमारा परिचय पूछा हमने परिचय दिया। और खबर निकालने के लिए सहयोग करने की बात कही तब उन्होंने कहा कि हम किसी तरीके से किसी पत्रकार का कोई सहयोग नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं बिलासपुर की एक बड़ी पत्रकार संस्था के 2013 से सदस्य हैं। तब हमने बताया कि जिस संस्था के आप सदस्य हो उसे संस्था में हमारी सदस्यता 2001 से है। हमें इस पूरे सिलसिले में यह समझ नहीं आया कि कबाड़ की व्यवसाय करने वालों को पत्रकार संस्था में सदस्यता कैसे हासिल हो गई।
बिलासपुर जिले में यह स्थापित सत्य है कि कबाड़ की व्यवसाय अपने को संरक्षण मिले के लिए हर हाथकांडे अपनाते हैं। उनके लोग संबंधित थानों में टीआई स्तर पर मित्रता रखते हैं और किसी न किसी तरीके से थाना क्षेत्र के आसपास रोज उपस्थिति दर्ज करते हैं। इस लिहाज से पत्रकार बन जाना बेहद सुरक्षित है। इस संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र के टीआई से बात हुई उन्होंने कहा कि जबड़ापारा के रहवासी क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय संचालित हो रहा है तो उसे प्लॉट पर पेट्रोलिंग भेज कर मैं जांच कराऊंगा।


