No icon

24hnbc

शिक्षकों को दिया था उपहार अब डबल इंजन को लग रहा डर

24hnbc.com

बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026। 

सितंबर माह की 5 तारीख को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार ने अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिर्वित शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया और अब उपहार देकर डर भी लग रहा है। सरकार ने उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी पर 1 सितंबर से रोक लगा दी। उच्च शिक्षा विभाग ने 1 सितंबर को पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। और इसी के तहत शिक्षकों को कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिल रहा था। राज्य के प्रतिष्ठित महाविद्यालय बिलासपुर का सीएमडी कॉलेज, दुर्गा महाविद्यालय, भिलाई का कल्याण महाविद्यालय, दुर्गा का सुराणा महाविद्यालय इसी श्रेणी में है ये वे कॉलेज है जहां से भाजपा कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता पढ़ें पढ़कर विधायक सांसद बने और राजनीति में बड़े प्रभावशाली हैं। नाम नोट कर ले बृजमोहन अग्रवाल, मोहम्मद अकबर, सुनील सोनी, पीपी पांडे, देव जी भाई पटेल, ये सब नेता भले ही अलग-अलग राजनीतिक दल के हो पर सरकार के इस फैसले पर एक साथ होकर फैसले के खिलाफ आए। यह मामला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में भी पहुंच गया है। याचिका करताओ की पैरवी प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा कर रहे हैं। उनके पिता दुर्ग महाविद्यालय में शिक्षक थे। कुल मिलाकर डबल इंजन सरकार ने शिक्षकों का हित बंद करके एक पूरी बिरादरी को अपने खिलाफ खड़ा कर लिया।