No icon

24hnbc

नहीं बचेंगे बैंक खाता खोलने वाले और गोल्ड लोन देने वाले - पुलिस अधीक्षक

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अगस्त 2023। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने आज स्पष्ट कर दिया कि महादेव ऐप के बड़े अपराधी होटल मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही उन्होंने संदिग्ध रूप से खाता खोलने वाले बैंक कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी टिप्पणी की और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने का संकेत दिया। साथ ही उन्होंने प्रक्रिया पूरी किए बिना गोल्ड लोन देने वाले निजी कंपनियों, बैंक के लिए एडवाइजरी जारी करने की बात कही। बिलासपुर पुलिस ने महादेव ऐप पर कार्यवाही जारी रखी है और इसी क्रम में लगातार आरोपी पकड़े जा रहे हैं। रायपुर के रेस्टोरेंट व्यवसाय शनि पिथवानी के गिरफ्तारी के बाद कहां की कई बड़े होटल व्यवसाई महादेव एप के गैरकानूनी धंधे में इंवॉल्व हैं और सबूत जुटाने के बाद शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
दूसरा संकेत उन्होंने चोरी के स्वर्ण आभूषण फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर लोन लेने की प्रक्रिया पर दी, उन्होंने कहा कि बहुतायत में ऐसा देखा जा रहा है कि चोरी का माल सोना चांदी अपराधी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर नगदीकरण कर रहे हैं। ऐसे में शाखा कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होगी और वैसी ही धाराओं का इस्तेमाल किया जाएगा जो धाराएं चोरी का माल खाने में लगती है।