24hnbc
फ्लैट और प्लॉट के चॉकलेट के बीच संविधान संशोधन पर, प्रेस क्लब सामान्य सभा की बैठक हंगामे में तब्दील
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 जुलाई 2023। 12 जुलाई 2023 के 8 दिन बाद ही बिलासपुर प्रेस क्लब सामान्य सभा की आज फिर से बैठक हुई। पूर्व बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण नवीन चुनाव का प्रस्ताव पास किया गया था, जिसमें अध्यक्ष की ओर से यह सहमति दी गई थी कि 3 दिन के भीतर चुनाव की तिथि तय कर दी जाएगी।
इस उद्देश्य के साथ एक अन्य एजेंडा प्रेस क्लब बिलासपुर की समिति के बायलाज में परिवर्तन के लिए कार्यकारिणी की बैठक आहूत हुई जिसमें सचिव ने अपनी सहमति दर्ज कराई। बायलाज में परिवर्तन के लिए सामान्य सभा का अनुमोदन जरूरी होने के कारण 20 जुलाई को दोबारा सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक हंगामेदार रही उपस्थित सदस्य पिछले सामान्य सभा में पारित प्रस्ताव चुनाव तिथि की घोषणा पर जोर दे रहे थे और बैठक रजिस्टर देखने की बात कह रहे थे। कार्यकारिणी बैठक का विवरण भी देखने की मांग रही थी अध्यक्ष ने बताया कि सामान्य सभा उपरांत सदस्यों की ओर से हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन पत्र जिसमें संविधान संशोधन की मांग रखी गई है, के कारण कार्यकारिणी की बैठक हुई, और रजिस्टार फर्म एवं सोसाइटी में कुछ दस्तावेज जमा करने हैं इसलिए कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 माह बढ़ाया जाना है, कुछ सदस्यों द्वारा सामान्य सभा में विचार व्यक्त करने के बाद बैठक में रजिस्टर को लेकर झूमा झटकी हुई उसके बाद दोनों ओर के सदस्य एक-एक करके संबंधित थाने में सूचना देने गए।
बिलासपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और सदस्य नए चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं पूर्व में भी बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव न्यायालय में गए हैं। असल मुद्दा गृह निर्माण सहकारी समिति का है, राज्य सरकार ने सहकारी समिति को जो भूमि पत्रकारों के बीच आवंटन के लिए दी थी उसमें नियमों का खुलकर उल्लंघन हुआ और पुराने सदस्यों को प्लॉट नहीं मिला पदाधिकारियों की आपसी पसंद से नए सदस्यों को जोड़ जोड़ कर प्लाट बांट दिए गए बाद में यही मुद्दा आगे बढ़कर एक अन्य सहकारी समिति पंजीयन तक पहुंच गया। अब दोनों सहकारी समितियां प्रेस क्लब समिति सदस्यों को भूमि और फ्लैट का वादा करती हैं और इसी मुद्दे पर समिति के बीच मतभेद, उजागर हो गया है।


