No icon

24hnbc

पत्रकार पर लगा वाइफ स्वाइपिंग का आरोप, घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। मन्नू चौक निवासी सरिता गुप्ता ने अपने पति कमल गुप्ता के विरुद्ध कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए वाइफ स्वाइपिंग का आरोप लगाया उनकी शिकायत में स्पष्ट रूप से उन्होंने कथन किया है कि उनका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध में हैं और उस पर भी अन्य पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालता है। ना मानने पर मारपीट करता है इसी से परेशान होकर उन्होंने कुछ महीनों पूर्व कमल गुप्ता का घर छोड़ दिया था। तब नवरात्रि पर्व के दौरान एक दुर्गा पंडाल के समीप कमल गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई कर दी बार-बार धमकी और मारपीट से परेशान होकर सरिता ने थाने में लिखित शिकायत दी कमल गुप्ता पेसे से बिल्डर है और बिल्डर होने के साथ-साथ वह एक रीजनल इलेक्ट्रॉनिक चैनल का डिस्टिक ब्यूरो भी रहा, इस कारण पुलिस पर कार्यवाही न करने का दबाव भी बढ़ रहा था । इन सब दबाव से बाहर निकलते हुए कोतवाली थाने की महिला टीआई ने सरिता गुप्ता की शिकायत पर कमल गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है मामले में भादस की धारा 294, 323, 506 का अपराध पंजीबद्ध किया गया अब सरिता गुप्ता का आरोप है कि पुलिस दबाव में हैं आरोपी पति बार-बार जान से मारने की धमकी देता है और कहता है कि एफआईआर से क्या होता है महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसका पति पत्रकारिता की धौस दिखाता है और उस आड में उच्चस्तरीय संबंधों का हवाला देकर दबाव भी बनाता है। फिलहाल अभियुक्त कमल गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।