24hnbc
हत्या, लूट और आगजनी में शामिल पाँच माओवादी गिरफ्तार
24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर:- बीजापुर जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना नैमेड के कैका,जपेली के जंगलों में नैमेड थाना से जिला बल,डीआरजी और 222 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गश्त के लिए निकली थी।इस दौरान तीन माओवादी को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए माओवादी थाना नैमेड क्षेत्र अंतर्गत मिंनगचाल में निर्माणाधीन वाटर प्लांट में लगे वाहनों की आगजनी की घटना में शामिल थे।
वहीं दूसरी थाना मिरतूर के नेलसनार क्षेत्र अंतर्गत फुलगट्टा के जंगलों में मिरतूर थाना और 199 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए माओवादी हत्या, लूटपाट,डकैती जैसी घटनाओं में शामिल थे।
पकड़े गए माओवादियों के विरुद्ध थाना में वैधानिक उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।
बाईट-आशीष कुंजाम डीएसपी का कहना है,कि माओवादी विरोधी अभियान हमारे लिए वरदान साबित हो रहा है,यह अभियान के चलाने से लगातार इन दिनों में नक्सल गतिविधियों में कमी आई है,और नक्सली गाँवो से निकलकर शहरों की ओर पलायन कर रहे है।जिससे हमें लगातार सफलता मिल रही है।और नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा रहा है,और आज हमारी और सीआरपीएफ की टुकड़ी द्वारा पाँच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जो हत्या,लूट और आगजनी घटनाओं में शामिल थे।