24hnbc
तबादला प्रभावित अधिकारी कोर्ट जाने के चक्कर में सरकार लगा सकती है केविएट
- By 24hnbc --
- Friday, 20 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग में अचानक हुए तबादलों से अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए प्रभावित अधिकारियों में से कुछ छुट्टी समाप्त होने के बाद हाईकोर्ट के शरण में जाने को सोच रहे हैं । वही सचिव स्तर पर सरकार ने पूर्व से ही इस निर्देश को दे रखा है कि जिस विभाग में भी तबादला होगा उस विभाग का विधिक अधिकारी उच्च न्यायालय में केविएट दाखिल करेगा जिससे किसी भी प्रभावित व्यक्ति को एक पक्षीय स्टे ना मिल पाए । सूत्र बताते हैं कि बिलासपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का तबादला सुकमा हुआ और यह मामला हाई कोर्ट जाने की तैयारी में है अधिकारी का मानना है कि बिना नीति और समय को ध्यान में रखकर तबादला किया गया है वहीं सरकार अपने तबादला सूची को सामान्य रूटीन का काम बता कर इस पर कोई हस्तक्षेप नहीं चाहती वैसे जिला कार्यक्रम अधिकारी का तबादला बेहद गुप्त रूप से हुआ बताते हैं कि पूरी प्रक्रिया की नोटशीट हस्तलिखित चली और सीएम हाउस पर अनुमति मिलने के बाद ही वह टंकण पर आई यदि पूर्व में ही नोट से कंप्यूटराइज होती तो तबादला होने के पूर्व ही अधिकारी एक कांग्रेस नेता की शरण का लाभ लेता और तबादला फिर से रुक जाता ।

वैसे दैनिक अखबारों की माने तो जिला कार्यक्रम अधिकारी का तबादला बेहद गंभीर शिकायतों के बाद सीधे मुख्यमंत्री के संज्ञान से हुआ है।

वैसे दैनिक अखबारों की माने तो जिला कार्यक्रम अधिकारी का तबादला बेहद गंभीर शिकायतों के बाद सीधे मुख्यमंत्री के संज्ञान से हुआ है।


