24hnbc
छत्तीसगढ़ में एचआईवी संक्रमण की दर राष्ट्रीय स्तर से दोगुनी
- By 24hnbc --
- Tuesday, 02 Dec, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 दिसंबर 2025।
अचानक बिलासपुर जिले के दैनिक अखबारों में एड्स कार्यक्रमों के सफल संचालन समाचार दिखाई दे रहे हैं पर असली बात कोई नहीं कर रहा है। एचआईवी पर जारी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की चिंता का विषय बन गया। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण और मृत्यु दर में गिरावट आई है वही छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय औसत से दोगुना है।
देश में एचआईवी प्रसार का औसत 0.22% प्रतिशत है वही छत्तीसगढ़ में यह 0.41% है। हर साल 5000 नए मामले प्रभावित जिलों में बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग शामिल है तो सरगुजा और राजनांदगांव भी हैं। करण छत्तीसगढ़ से मजदूरों का पूरे देश में जाना और असुरक्षित यौन संबंध, शारीरिक संबंध के दौरान कंडोम का कम उपयोग और सबसे ज्यादा चिंता की बात नशे के दौरान इंजेक्शन का सजा उपयोग एआरटी सेंटर शहर में है और एचआईवी का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में है। एचआईवी को लेकर अब पूर्व के मुकाबले चर्चा सीमित है और हम धीरे-धीरे एक ऐसी बीमारी की ओर बढ़ रहे हैं जो एक बार लगती है तो जान के साथ ही विदा होती है।


