No icon

24hnbc

सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा कैंप

24hnbc.com
बिलासपुर,12 मर्ई 2026।
बिलासपुर शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्पेशल कैंप के माध्यम से मरीज को सीधे आकर्षित किया जा रहा है। आज सर्वाइकल कैंसर की जांच का कैंप है। देश में मातृशक्ति के लिए सबसे बड़ी मुसीबत गर्भाशय का कैंसर है। रिपोर्ट बताती है कि 40 की उम्र से अधिक की महिलाओं को गर्भाशय का कैंसर की संभावना ज्यादा है। 
संस्थान के अधीक्षक डॉ बी पी सिंह ने बताया कि जागरूकता ही कैंसर की लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है। और समय-समय पर ऐसे कैंप के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ एक तरफ जागरूकता अभियान और दूसरी ओर जांच, का उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन निशुल्क सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध वैक्सीन को प्रमोट करती है। यह वैक्सीन 12 से 18 आयु के बीच में लगवाई जा सकती है। इस वैक्सीन से न केवल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ शरीर को लड़ने की ताकत मिलती है साथ ही कुछ अन्य बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। 
आज की इस कैंप में 50 ऑनलाइन और 25 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हुए हैं।