24hnbc
साड़ी घर बंगाली परंपरा की चाहत खींच लायेंगी आपको यहां
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 सितंबर 2026।
मुख्य मार्ग पर व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलना कठिन है। यदि हौसला है, विश्वास है जो समान बेचना है उसमें गुणवत्ता है, धैर्य है तो ऊपर के तल पर भी कपड़े की दुकान चलाई जा सकती है। हमने हेमू नगर क्षेत्र में साड़ी घर एक ऐसा ही प्रतिष्ठान पाया इस दुकान के संचालक स्वर्ण दीप है और विशेषता यह है कि दुकान पर पूरा परिवार समय देता है। दो लाभ हैं परिवार में एकता बढ़ती है और दूसरा लाभ ग्राहक के लिए है इनका व्यावसायिक संचालन अन्य दुकानदारों के अपेक्षा सस्ता है। लिहाजा बेचे जाने वाला सामान भी अन्य दुकानों की अपेक्षा बेहतर रेट पर है। दुकान की विशेषता है बंगाली कलर के कपड़े, इस विशेष कलर के कपड़ों को केवल बंगाली ही पहनते हैं ऐसा जरूरी नहीं है साड़ियों की विशेषता तो यह है कि हार पहनने वाली महिला चाहती है कि उसके पास जो साड़ी हो वह अन्य के पास न हो तो ऐसे लोगों के लिए यह दुकान खास है वह भी प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ₹500 मूल्य से लेकर 5000 तक की साड़ी यहां उपलब्ध है।
स्वाभाविक रूप से साड़ी के अलावा सलवार सूट की लंबी रेंज शुरुआत₹500 से सुविधाजनक ₹2000 तक। बंगाली कलर की दुकान है तो धोती कुर्ता के बगैर काम नहीं चलेगा जिस किसी को बंगाली कुर्ते या सिली सिलाई धोती चाहिए हो तो साड़ी घर एक चक्कर लगा लीजिए और अभी तो नवरात्रि आने वाली है। इसलिए नए और परंपरागत दोनों तरह के परिधान उपलब्ध हैं।

