24hnbc
लिस्टिंग मूल्य के नीचे कारोबार कर रहे आईपीओ को देखें तब लगाए पैसा
- By 24hnbc --
- Tuesday, 08 Sep, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 सितंबर 2026।
आज शेयर मार्केट में एक बार फिर से आईपीओ की धमक है और बाजार से कंपनियों को पैसा उगाना है। बाजार में निवेशक पैसा लगे उसके पहले एक बार यह देख ले की 2026 में भारतीय शेयर बाजार में जो उतार चढ़ाव आए हैं उसमें कितनी बार निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डुबे। मार्च 2026 में 34 लाख करोड़ स्वाहा हो गया। केवल 9 मार्च के ही दिन केवल एक ही दिन में लगभग 12 लाख करोड रुपए की संपत्ति नष्ट हुई। मई 2026 में चार दिन में 16.7 लाख करोड़ रूपया डूबा। जुलाई में 8 जुलाई के दिन एक ही दिन में लाख करोड रुपए डूबा। जनवरी के पहले हफ्ते में 9 लाख करोड़ रूपया डूबा। दिग्गज कंपनियों की बात करें तो निफ्टी 50 की टॉप कंपनियों ने करीब 22.64 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू गवाए। इसमें एचडीएफसी बैंक और टीसीएस शामिल है जो नुकसान में सबसे आगे रहे। ऐसे में 2026 में वे आईपीओ जो अपनी लिस्टिंग वैल्यू से नीचे चल रहे हैं उनके नाम भी याद रखें।श्री राम ट्वीस्टेकस, गल्फलोईड्स इंडिया, अलपॉइंट टैक्स वर्ल्ड, इनोवेशन, एच आर हाईजीन ऐसे 15 से अधिक मेन बोर्ड और एसएमई शेयर अपने लिस्टिंग मूल्य से नीचे कारोबार कर रहा है। तो जिन्हें भी बाजार पर ज्यादा भरोसा है वे एक बार अत्यधिक मूल्यांकन और आपूर्ति का दबाव को देखते हुए पैसा लगाएं। विदेशी संस्थागत निवेशक तो गायब है ही।
आईपीओ

