No icon

24hnbc

वैलनेस का काम करने से पहले समझ ले की जिसे आप तरक्की मान रहे हैं वह कुचक्र तो नहीं

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 सितंबर 2026।
लाखों रुपए हर महीने कमाने, कुछ एक्स्ट्रा कमाई ये दो ऐसे बिंदु हैं जो इन दोनों हेल्थ सेक्टर में डायरेक्ट मार्केटिंग को प्रमोट कर रहे हैं। घर बैठे कमाई, अपना बिजनेस, फाइनेंशियल फ्रीडम, डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग की दुनिया में लोगों को तेजी से आकर्षित करता है। हमने जिसे हेल्थ सेक्टर कहा उसके लिए नया नाम वैलनेस उपयोग हो रहा है। वजन घटाएं या बढ़ाएं एक बार हमसे मिले के चूट के लिए बहुत से लोग चौराहे पर उसे बाटते नजर आ जाएंगे। चलिए समझते हैं कि इन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों मे कंपनीयों के उत्पाद लेना या मार्केटिंग करना कितना उचित और कानूनी है। 
सबसे पहले तो सरकार ने यह नियम बना दिया है कि आयुर्वेद उत्पादन हो या अन्य कोई उत्पाद इसका इस्तेमाल वजन घटाने या बढ़ाने के लिए करते समय चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है। यही कारण है कि आयुर्वेद उत्पाद की कंपनियों ने भी अपने यहां डॉक्टर रखना शुरू कर दिया है। अब सवाल उठता है यदि व्यक्ति किसी कंपनी का सामान बेचने निकलता है डायरेक्ट सेलर बनता है तो उसे क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए। नंबर एक कंपनी के पास उत्पाद है या नहीं, पूरे मॉडल में असल कमाई आखिर कहां से आती है। बाजार में अंतिम उपभोक्ता को उत्पाद बेचने से या नेटवर्क में सेल वॉल्यूम बढ़ाने से यदि कंपनी उत्पाद बेचने से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम कर रही है तो समझ जाइए की खतरे की घंटी बज रही है। 
दूसरा बिजनेस शुरू करने के लिए क्या पैसा लगाना अनिवार्य है क्योंकि नेटवर्क मार्केटिंग की पीच को समझना बहुत जरूरी है। कुछ कंपनियां पहले रजिस्ट्रेशन को फ्री बताती है पर बाद में वेरीफिकेशन, कम्युनिकेशन, एलिजिबिलिटी के नाम पर पैसा ले ही लेती है। एक सवाल यह भी है कि डायरेक्ट सेलर को कमीशन में कमाई कितनी हुई और कुछ कंपनियों ने इस संदर्भ में एक पेंच खेला है। कमीशन के लिए क्वालीफाई नंबर तय किए हैं। अर्थात उतने नंबर ना होने पर कमीशन नहीं मिलता इसलिए ऐसा कोई काम शुरू करने से पहले स्पष्ट पूछे पैसा कमाने के लिए क्या किसी दूसरे व्यक्ति को जोड़ना पड़ेगा। 
तीसरा कमिश्नर रैंक बनाने के लिए हर महीने खुद प्रोडक्ट खरीदना होगा या नहीं। 
चौथा प्रोडक्ट की रिटेल डिमांड नेटवर्क के बाहर मौजूद है या नहीं।
 पांचवा यदि कोई व्यक्ति सर्किट को पूरा नहीं करता तो क्या उसे केवल रिटेल सेल से फायदा होगा। 
एवरेज डायरेक्ट सेलर की एनुअल इनकम क्यों छुपाई जाती है। और सबसे जरूरी यदि आज नेटवर्क छोड़ दें तो बचे हुए प्रोडक्ट को कंपनी वापस लेगी या नहीं। असल में बाजार में बेरोजगारी इतनी बेतहाशा बड़ी है की आदमी हो या औरत एक्स्ट्रा कमाई के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं ऐसे में किसी भी नेटवर्क में जुड़ने से पहले जानकारी बेहद जरूरी है। अन्यथा आप किसी कानूनी झमेले में पढ़ सकते हैं यहां तक की पारिवारिक शांति भी समाप्त हो सकती है।