No icon

24hnbc

योजना धरातल पर विज्ञापन हवा में

24hnbc.com
बिलासपुर,15 जुलाई 2026। 
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रचार प्रसार पर खर्च की गई राशि की जो जानकारी आरटीआई के माध्यम से नहीं मिल सकती थी वह विधानसभा प्रश्न के माध्यम से मिल गई। 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2026 के बीच सरकारी योजनाओं और उपलब्धियां के प्रचार प्रसार पर 1095 करोड़ 20 लख रुपए से अधिक का खर्च किया गया औसतन रोज 1.33 करोड रुपए खर्च हुआ। जबकि भूपेश बघेल की सरकार में यह खर्च प्रतिदिन 44 लाख रुपए के आसपास था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सबसे अधिक धनराशि 344 करोड़ 4 लाख 457623, प्रिंट मीडिया पर 198 करोड़ 26 लाख 30840 रुपए, डिजिटल मीडिया पर 55 करोड़ 81 लाख 91 658 रुपए, सोशल मीडिया पर 5 करोड़ 78 लाख प्रकाशन माध्यम 19 करोड़ 17 लाख। आदिवासी अप योजना प्रसार पर 22 करोड़ 17 लाख, विशेष अवसरों पर प्रचार प्रसार 35 करोड़ 92 लाख 41742। इस खर्च का तुलना केंद्र सरकार के विज्ञापन खर्च से करें तो लोकसभा में लिखित उत्तर व सूचना के अनुसार 2014-15 से 24 - 25 के बीच केंद्र सरकार ने विज्ञापनों पर 5987.46 करोड़ खर्च हुआ। यह राशि औसतन 1.5 करोड रुपए प्रति दिन बैठती है।
छत्तीसगढ़ में विज्ञापन खर्च लगातार बढ़ रहा है, पहले यह 44 लाख रुपए प्रतिदिन था और आज लगभग 3 गुना से ज्यादा हो गया है।