24hnbc
अब मैदे ने किया कान लाल
- By 24hnbc --
- Monday, 22 Jun, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 23 जून 2026।
एक तरफ शेयर मार्केट मर्दों को कंगाल कर रहा है तो दूसरी ओर किराना बाजार रसोई जहां महिलाओं का राज है को चौपट कर रहा है उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा की कौन सा आसन लगाया जाए कि पेट की भूख कम हो जाए आज तेल ने थोड़ी राहत दी तो मैदे ने कान लाल कर दिए। 30 किलो की भर्ती सीधे डेढ़ सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई मतलब एक क्विंटल पर₹500 मैद की दाम में बढ़ोतरी हुई तो स्वाभाविक है सूजी और बेसन की दाम भी बढ़ेंगे। किचन की अहम जरूर जिसके बगैर स्वाद ही नहीं आता अर्थात मसाला मसाले एक महीने में 15% महंगे हो गए हैं। जिसकी कृपा और दया मांगे बगैर दिन शुरू नहीं होता उसकी पूजा भी महंगी हो गई है। कपूर, अगरबत्ती, घी, तेल, आप भगवान को जो लगाना चाहे वह महंगा हो चुका है।
खैर पूजा में अभी भी एक रास्ता है आप कह सकते हैं कि भगवान तो भाव के भूखे हैं यदि यही हाल रहा तो दो रास्ते बचेंगे पहले योग का कोई आसान जिसमें भूख कम लगे या फिर सूती कपड़ा गीला करके पेट पर बांधने रहे तैयार।


