24hnbc
डीजल की सप्लाई ने मारा करेंट, टमाटर पहुंच 50 पर
- By 24hnbc --
- Saturday, 16 May, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 मई 2026।
डीजल के दाम और सप्लाई में गड़बड़ी का असर सबसे पहले सब्जी मंडी फुटकर में दिखाई देने लगा है। टमाटर जो चार दिन पहले₹30 था आज₹50 किलो है। कारण टमाटर बाहर से आ रहा है और डीजल गायब है। ऐसे में कीमत पर असर पढ़ना ही था। बिलासपुर से रायपुर नेशनल हाईवे पर घूमने जाइए आप पाएंगे कि ट्रैकों की संख्या पूर्ण की अपेक्षा कम हो गई है। एक बड़े कोल व्यवसायी से बात हुई उनके पास दर्जनों डीजल से चलने वाले भारी वाहन हैं उन्होंने बताया डीजल लेने में दिक्कतें जा रही है अधिकतर ट्रक डीजल ना मिलने से यार्ड में खड़े हो रहे हैं। जिनके पास कभी-कभी हजारों लीटर डीजल डिपो में पड़ा रहता था अब खाली है। यह स्थिति कोयले के ट्रांसपोर्टिंग के लिए भी खतरा बता रही है। सरकार डीजल पेट्रोल आपूर्ति को लेकर कितना भी दावा कर ले पर सच्चाई वैसी नहीं है जैसा दावा किया जा रहा है।


