24hnbc
लो अब तो आरबीआई बेच रहा सोना, करते रहिए सीताराम
- By 24hnbc --
- Tuesday, 02 Jun, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 जून 2026।
खबर है भारत के रिजर्व बैंक ने 12 अरब डॉलर का सोना 22 मई तक बचा है। 12 अरब डॉलर का सोना 8 मई से 22 मई के बीच बेचा गया है। 22 मई के बाद का डाटा अभी आया नहीं है। आरबीआई ने इतना सोना बेचा और 7.5 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा एसेट खरीदे। हमने कल ही भुगतान संतुलन के गड़बड़ होने पर काफी टिप्पणी की थी। ब्लूंबर की रिपोर्ट का दावा है कि इतना सारा सोना बिक गया। विश्लेषक कहते हैं यदि आरबीआई ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो भारतीय रुपए की स्थिति और खराब होती।
भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.5 अरब डॉलर से घटकर 681.4 अरब डालर रह गया है। गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 4.5 अरब डॉलर काम हुआ। आरबीआई को सोना बेचने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 10 साल में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर मार्केट में जितना पैसा लगाया वह सारा का सारा उन्होंने वापस निकाल लिया। 1 जून को बाजार बंद होने के बाद आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश 7.3 लाख करोड रुपए है, यह 2016 के बराबर है। भारतीय शेयर मार्केट दुनिया में पांचवी पोजीशन से छठवें पर आ गया है। उसके बाद एक सप्ताह के भीतर हम सातवें पायदान पर उतर गए। यदि यही स्थिति रही तो हम दक्षिण कोरिया के शेयर मार्केट से भी नीचे जाएंगे। पहला नंबर अमेरिका, दूसरा चीन, जापान, हॉन्गकांग, ताइवान, कोरिया और फिर भारत।


