No icon

24hnbc

जोन का कमाऊ स्टेशन फिलहाल तो यात्रियों पर मेहरबान नहीं दिखता

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 जून 2026। 
बिलासपुर के दोनों स्टेशन बिलासपुर जंक्शन और उसलापुर इन दोनों पुनर्निर्माण, और नवनिर्माण के दौर से गुजर रहे हैं। कुछ अच्छा हो रहा है तो कुछ बहुत ही फ़ीस्सदी। मुख्य रेलवे स्टेशन की हालत यात्री सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर संतोषजनक नहीं कहीं जा सकती। प्लेटफार्म पर यात्रियों के कपड़े तक सूखने देखे जा सकते हैं और इस प्लेटफार्म पर स्वच्छ भारत के स्लोगन लिखे हैं साथ ही लिखा है कि गंदगी फैलाने पर₹500 अर्थ दंड होगा पर जिन्हें स्वच्छता नहीं रखनी वे नहीं रखते। प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के रास्ते में जो लॉन्च बना हुआ है उसमें पंखे की व्यवस्था न होना अखरता है। स्टेशन के बाहर दो पहिया वाहन हो या चार पहिया किसी को भी सेड नसीब नहीं है। यह स्थिति भीषण गर्मी में तो दुखदाई है ही बारिश में भी इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी होगी। वृद्धि और विकलांग नागरिकों के लिए बैटरी चलित कार प्लेटफार्म नंबर एक पर यूं ही खड़ी रहती है। बच्चे उसे पर खड़े नजर आते हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान संदिग्ध अवस्था में पड़ा रहता है साथ ही कुछ लोगों ने तो रेलवे प्लेटफॉर्म को अपना आश्रय स्थल ही बना लिया है। 
उसलापुर रेलवे स्टेशन पर नया फुड ट्रैक बन कर तैयार है। यह ट्रैक आईआरसीटीसी ने तैयार कराया है। कुछ ही दिनों में यह यात्रियों की सेवा में आ जाएगा। पर इस फूड प्लाजा की परेशानी इसका प्रथम तल पर स्थित किचन है। किचन में सर्विस देने बार-बार नीचे आना होगा और सीधी की स्टेप छोटी है लिहाजा सर्विस देने वालों को परेशानी होगी। टिकट विंडो के सामने रखा ऑटोमेटिक टिकट मशीन आज काम नहीं कर रहा था। पेमेंट ऑप्शन ही नहीं आ रहा था, इस स्टेशन पर भी पूरी पार्किंग खुली है पर स्टेशन के सामने एक लंबा सेड होने के कारण कम से कम यात्रियों को कुछ सुविधा है। उसलापुर स्टेशन पर यात्रियों के वेटिंग के लिए एक नई सुविधा प्रारंभ हुई है और इसका किराया ठीक है। वयस्क यात्रियों के लिए₹20 प्रति घंटा 1 से 4 साल के बच्चों के लिए निशुल्क और 5 से 12 के लिए₹10 प्रति घंटा है। 37 सीटर यह वेटिंग हॉल प्रसाधान और बेबी फीडिंग के साथ है। अंदर ही नाश्ते की व्यवस्था भी है और नाश्ते का दाम प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य पर है। पर जो कमी उसलापुर में चलती है वह पार्किंग में सेड न होना है दो पहिया वह चार पहिया वहां की पार्किंग में कहीं भी कोई सेड नहीं है। जोन का सबसे कमऊ स्टेशन तो फिलहाल यात्रियों के लिए कोई विशेष सुविधा देता नजर नहीं आ रहा है।