No icon

24hnbc

100 करोड़ की यह जमीन अब मसीही समाज के बीच फिर से बनी चर्चा का विषय

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 मार्च 2026।
ग्राम जूना बिलासपुर का यह पी2 इन दोनों बिलासपुर के जमीन कारोबारी के बीच चर्चा का विषय है। खसरा नंबर 822/1 का यह जमीन लगभग 111093.96 स्क्वायर फीट का है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार यहां की जमीन₹10000 स्क्वायर फीट से अधिक की है। कागज बताता है की जमीन यूनाइटेड क्रिश्चियन मिशन यूसीएमएस के नाम पर है। पी2 के अनुसार यह जमीन खेती की है गूगल का मैप भी बताता है कि जमीन पर कुछ बना हुआ नहीं है। जबकि मौके की वास्तविकता कुछ और है। लगभग 100 करोड़ मूल्य की इस बेस कीमती जमीन पर टुकड़ों में कई इकरारनामा में घूम रहे हैं। एक से अधिक बार संबंधित थाने में शिकायतें भी हुई है। शिकायत का आधार फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी है कहते हैं पावर ऑफ अटॉर्नी की दम पर कई बार पैसा लेकर कब्जा दे दिया गया। और तो और निगम की मिली भगत से भूखंडों पर नक्शे भी पास हो गए।