No icon

24hnbc

साधु का घपला 2 करोड रुपए क्या अब होगी जांच

24hnbc.com 
बिलासपुर, 5 नवंबर 2025। 
3 नवंबर को जब सीडीबीई को जब वैधानिक समिति ने बर्जेस स्कूल का निरीक्षण किया तो एक दो करोड़ लोन का मामला फिर से चर्चा का विषय बना। पूर्व में भी शिकायतकर्ता ने एक एफडी जो बैंक ऑफ़ बरोदा में थी के विरुद्ध दो करोड़ का लोन नियमों की अवहेलना कर लिया गया। आरोप लगाया था। 
नई समिति के सामने यह मसाला फिर से उठा सूत्र बताते हैं कि वर्तमान प्राचार्य ने जानकारी न होने की बात कही जिसका आशय यह है कि यह लोन पूर्व प्राचार्य साधु के कार्यकाल का है। 2 करोड़ का लोन अर्थात एफडी इससे अधिक की होगी बताते है की लोन से प्राप्त राशि का खाता किसी अन्य बैंक में खोला गया यहां से एक बड़ी धनराशि का चेक एक ठेकेदार के नाम कटा जबकि बर्जेस स्कूल में जो काम ठेकेदार ने किया है उसकी लागत और काटे गए चेक की रकम आपस में मिल नहीं खाती, इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के 19 स्कूल और चर्च के ऑडिट का काम प्रस्ताव अनुसार के के मंगेश एंड सनस रायपुर के द्वारा किया जाना है इस नियम को बलायेताक रखकर बर्जेस स्कूल की ऑडिट मगर पर बिलासपुर स्थित सीए से कराई गई जबकि के के मंगेश द्वारा बिलासपुर, मुंगेली, तखतपुर के स्कूल, मिशन अस्पताल और चर्च के ऑडिट के लिए पमनानी एंड कंपनी अधिकृत थी। पमनानी एंड कंपनी के द्वारा ऑडिट होने के पश्चात रिपोर्ट के के मंगेश को प्रेषित होती थी के बाद ही का रिपोर्ट जारी होती थी। इन नियमों को छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत और सीडीबीई पंजीकृत की वैधानिक कमेटी ने नहीं माना। 
साधु के अलावा बर्जेस स्कूल की वर्तमान प्राचार्य हंसा दास पर एक वित्तीय अनियमित का आरोप यह भी है कि सालेम स्कूल रायपुर के पीएफ की राशि न पटाने पर आयुक्त ने जब नोटिस दिया तो उन्होंने नियम विपरीत तरीके से एक बड़ी धनराशि का आहरण कराया और उससे कुछ राशि पीएफ मद में जमा कराई। शिकायतकर्ता बार-बार सालेम स्कूल, बर्जेस स्कूल की वित्तीय अनियमितताओं की जांच चाहते हैं। जब तक यह जांच नहीं होगी घपलों का पर्दाफाश नहीं होगा। घपले से प्राप्त धनराशि के उपयोग को महंगे वहां क्रैक करने में किया गया बताया जाता है। यह वहां मंदिर चौक स्थित एक घर के पोर्च में इन दोनों शोभायमान है।