24hnbc
पवित्र 10 दिनों में निचताई की ट्रेडिंग
- By 24hnbc --
- Friday, 26 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 सितंबर 2025।
नवरात्रि के समय पर सबको धंधे की पड़ी है। गरवा से डांडिया तक पैसा कमाया जा रहा है। इन लीगल ट्रेडिंग में फर्जी कंपनियों के बिजनेस पार्टनर में खुलकर गेंगवार की आशंका है। क्योंकि वसूली के लिए गोल्डी बरार स्टाइल में धमकियों का आदान-प्रदान हो रहा है। मिन्ट डूबा, व्हीएसटी डूबा , योएक्स आया डूबा, एलएमएनसी 2.0 भी डूबा। असल में पूरा खेल छत्तीसगढ़ के ही ठग पुणा वासी बनाकर कर रहे हैं।
आज से ठीक 1 सप्ताह पूर्व आज ही के दिन जीत कॉन्टिनेंटल में शहर के दो थाने और साइबर क्राइम वालों ने छापा मारा था जिस व्यक्ति को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई वह मूलत: है जांजगीर जिले का निवासी है और सेल कंपनी पुणा का प्रतिनिधि है । उसका आधार भी पुणे का ही है जांजगीर फर्जी ट्रेड ठगी का पुराना अड्डा है। जब चित फंड कंपनियों पर दबाव पड़ा तो इन्होंने छत्तीसगढ़ छोड़ दिया जैसे ही दोबारा भाजपा सरकार आई तो था ठग सक्रिय हो गए। पुणे की कंपनी छत्तीसगढ़ को आसान शिकार मानती है। बिजनेस पार्टनर अब पैसा डूबने के साथ गुंडा हायर कर रही है और वसूली की नई तिकड़म चल रही है। कुछ के खिलाफ 138 चेक बाउंस के कैसे भी लगे हैं। मजेदार बात यह है कि चेक देने वाली कंपनियां भोपाल में कथित रूप से स्टील का धंधा करती है।


