24hnbc
यूथ कैफे का मामला पहुंच सहायक श्रम आयुक्त, कर्मचारियों ने पीड़ित युवाओं को टरकाया
- By 24hnbc --
- Tuesday, 09 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 सितंबर 2025।
अपोलो सिटी सेंटर तार बहार थाना क्षेत्र स्थित यूथ कैफे का मामला आज सहायक श्रम आयुक्त के दफ्तर तक पहुंचा। यूथ कैफे में काम कर चुके कुछ युवा इस आशय का आवेदन पत्र लेकर कार्यालय गए थे कि उन्होंने यूथ कैफे में नौकरी की नियोक्ता ने₹20000 सैलरी का वादा किया था नियुक्ति पत्र दिया था पर वेतन नहीं दिया नौकरी से भी निकाल दिया और नियोक्ता अपने आप को श्रम विभाग का कर्मचारी बात कर रौब दिखता है। कार्यालय कर्मचारी ने आज इन पीड़ित युवाओं को टरका दिया।
युवाओं का कहना है कि तत्काल बाद यूथ कैफे से बार-बार धमकाने के अंदाज में प्रस्ताव दिया जा रहा है कि चुपचाप उतना वेतन लो जो हम दे रहे हैं। युवा कहते हैं कि व्यक्ति पूरे शहर में मैराथन का दावत बनता है सत्ताधारी दल के लोगों को पोस्ट में अपने साथ दिखता है₹100000 का इनाम घोषित करता है उसकी मल्टी पर्पज छवि संदिग्ध है। वह कैफे चलता है एक खेल संगठन का पदाधिकारी बनता है और शासन की नौकरी भी करता है मंत्री, उप मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसपी के फोटो के साथ अखबारों में अपना विज्ञापन प्रकाशित करता है तो क्या जितने लोगों का फोटो अखबार में छपा है उन सबको अनावेदक बनाते हुए डूबे हुए वेतन के लिए सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में वाद प्रस्तुत करें। इस युवा की सफलता की कहानी स्थानीय जनसंपर्क के कार्यालय से प्रकाशित हुई है यदि ऐसे उत्साही ईमानदार युवा का शोषण नौकरी में किया जा सकता है तो शेष युवाओं का भविष्य अंधकार में है। इसी तरह दो दिन पूर्व एक उच्च शिक्षित युवती ने शहर की नामी गिरामी कोचिंग संस्था के खिलाफ वेतन के लिए शिकायत प्रस्तुत की है। नियोक्ता 10000 की वेतन रोकने का कारण एक लैपटॉप को बताता है।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)


